लाइव न्यूज़ :

कोरोना से सावधान! पश्चिमी यूरोप के इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, अगले हफ्ते से होगा लागू

By विनीत कुमार | Published: November 19, 2021 8:40 PM

ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश हंगरी में शनिवार से एक बार फिर घर में भी मास्क पहनने को जरूरी बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रिया ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।देश में एक फरवरी से सभी के लिए कोरोना वैक्सीन लेना भी अनिवार्य किया जाएगा।ऑस्ट्रिया में में गुरुवार को 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप।

वियेना: ऑस्ट्रिया ने कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। चांसलर एलेक्जेंडर स्कालनबर्ग ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। साथ ही देश में सभी के लिए कोरोना वैक्सीन लेना भी अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही यूरोपियन यूनियन में ऑस्ट्रिया कोविड के खिलाफ इतने कठोर कदम उठाने वाला देश बन गया है।

ऑस्ट्रिया ने अगले साल एक फरवरी से कोविड -19 टीकाकरण अनिवार्य करने की योजना बनाई है। वहीं, लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा और 10 दिनों के बाद स्थिति का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।

स्कालनबर्ग ने पश्चिमी 'टायरॉल' राज्य में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'महीनों की कोशिशों के बावजूद हम पर्याप्त लोगों को टीकाकरण के लिए मनाने में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने 'स्वास्थ्य प्रणाली पर हमले' के लिए टीकाकरण से इनकार करने वालों को भी दोषी ठहराया।

सख्त लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं

लॉकडाउन के तहत कुछ अपवादों को छोड़कर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसी हफ्ते की शुरुआत में ऑस्ट्रिया ने पहले से ही उन लोगों के लिए लॉकडाउन शुरू कर दिया था जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है या हाल में ठीक हुए हैं।

हालांकि, संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते रहे। देश में गुरुवार को 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। ऑस्ट्रिया की आबादी करीब 90 लाख है। हाल में यहां टीकाकरण की मांग बढ़ी है। आबादी के 66 प्रतिशत जनता का पूरी तरह से टीकाकरण भी हो चुका है।

य़ूरोप के कुछ और देशों में भी एक बार फिर कोविड संबंधित नियम सख्त किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश हंगरी में शनिवार से एक बार फिर घर में भी मास्क पहनने को जरूरी बनाया जा रहा है।

टॅग्स :ऑस्ट्रियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

विश्वGlobal Liveability Index: दुनिया का सबसे अधिक रहने योग्य शहर है 'वियना', जानिए रैंकिंग में कौनसी सिटी है सबसे खराब

भारतकई लोग तब सवाल उठा रहे थे 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन की क्या जरूरत, लेकिन संकट में भारत ने आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना: पीएम मोदी

भारतभारत में कोरोना के 24 घंटे में 5880 नए मामले, दैनिक संक्रमण दर 6.91% हुआ, एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हजार के पार

स्वास्थ्यकोविड से बचाव के लिए अब क्या टीके के चौथे डोज की है जरूरत? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने