PM Modi In Austria: ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत, 40 से अधिक वर्षों में भारतीय पीएम की पहली यात्रा, देखें तस्वीरें
By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2024 07:51 IST2024-07-10T07:15:48+5:302024-07-10T07:51:06+5:30
मॉस्को दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे।
अगले दो दिनों में दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर करीबी सहयोग बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक तस्वीर शेयर की और अपने ऑस्ट्रिया दौरे को खास बताया।
उन्होंने कहा कि दोनों देश मूल्यों और बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े हुए हैं।
यह 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा है, 1983 में इंदिरा गांधी की आखिरी यात्रा थी।