लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच एंजेला मर्केल 16 राज्यों के गवर्नर के साथ करेंगी बैठक

By भाषा | Updated: November 30, 2021 10:42 IST

Open in App

बर्लिन, 30 नवंबर (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल मंगलवार को देश के 16 राज्यों के गवर्नर के साथ कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर बातचीत करेंगी।

मर्केल के कार्यालय ने सोमवार को पुष्टि की कि निवर्तमान चासंलर वीडियो कॉल के जरिए महामारी पर 16 राज्यों के गवर्नर के साथ चर्चा करेंगी। लेकिन कार्यालय ने इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया कि क्या इस दौरान कुछ निर्णय भी लिए जाएंगे।

जर्मनी की शीर्ष अदालत मंगलवार को कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण करने के लिए इस साल की शुरुआत में लागू देशव्यापी प्रतिबंध के खिलाफ दायर की गई शिकायतों पर सुनवाई करेगी। इस संबंध में अदालत का फैसला किसी भी नए प्रतिबंध की वैधता पर मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जर्मनी में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 29,364 नए मामले सामने आए और 73 लोगों की मौत हो गई। देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में संक्रमण दर ज्यादा है और यहां के अस्पताल पहले से ही आईसीयू के मरीजों को देश के दूसरे हिस्से में भेज रहे हैं।

जर्मनी में ब्रिटेन, फ्रांस और इटली जैसे यूरोपीय देशों की तुलना में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा कम है लेकिन देश की संघीय प्रणाली की वजह से निर्णय लेने की प्रक्रिया में समय लगता है जिसका असर राज्यों में कोविड संबंधी विभिन्न प्रतिबंधों पर पड़ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला