लाइव न्यूज़ :

आगरा में जन्में पूर्व ब्रितानी भारतीय मंत्री आलोक शर्मा को नववर्ष पर ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 09:32 IST

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) पिछले साल स्कॉटलैंड में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित किया गया था। शर्मा इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराजा चार्ल्स तृतीय ने यहां जारी अपनी पहली नववर्ष सम्मान सूची में ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित कियाइस बार भारतीय मूल के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, चिकित्साकर्मियों को सम्मान सूची में शामिल किया गया हैं।

लंदनः ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री आलोक शर्मा को जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके योगदान के लिए महाराजा चार्ल्स तृतीय ने यहां जारी अपनी पहली नववर्ष सम्मान सूची में ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया है। आगरा में जन्मे शर्मा (55) अक्टूबर तक कैबिनेट स्तर के मंत्री थे और उन्हें ‘ओवरसीज लिस्ट’ में शामिल किया गया है।

इस बार भारतीय मूल के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, चिकित्साकर्मियों और परोपकारियों को ब्रिटेन और विदेश में उनकी ‘‘अतुलनीय जनसेवा’’ के लिए सम्मान सूची में शामिल किया गया हैं।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने सम्मान सूची के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘आलोक शर्मा को सीओपी26 में अपने नेतृत्व से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में योगदान देने और भविष्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने में बड़ा योगदान देने वाले ऐतिहासिक समझौते के लिए ब्रिटेन को प्रेरित करने के लिए ‘नाइटहुड’ दिया जाता है।’’

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) पिछले साल स्कॉटलैंड में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित किया गया था। शर्मा इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे। 

टॅग्स :ब्रिटेननया साल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता