लाइव न्यूज़ :

पाक में या विदेश में कहीं भी यात्रा कर सकती हैं आसिया बीबी: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 30, 2019 22:33 IST

प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को 47 साल की आसिया को बरी करने के शीर्ष अदालत के फैसले के पुनर्विचार की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा है कि ईशनिंदा मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा बरी की गईं आसिया बीबी को देश या विदेश में कहीं भी यात्रा का अधिकार है।

प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को 47 साल की आसिया को बरी करने के शीर्ष अदालत के फैसले के पुनर्विचार की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

‘जियो टीवी’ ने खबर दी कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि आसिया पाकिस्तान या विदेश में कहीं भी आ जा सकती हैं क्योंकि उन्हें कानून की सर्वोच्च अदालत द्वारा सभी आरोपों से मुक्त किया जा चुका है।

भारत, पाकिस्तान में स्थानीय मुद्रा में वित्तपोषण की एआईआईबी की योजना

एशियाई बुनियादी संरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) की भारत तथा कुछ अन्य एशियाई देशों में इस साल स्थानीय मुद्रा में वित्तपोषण शुरू करने की योजना है। बैंक मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के कारण सीमापार निवेश जोखिम को कम करने के लिये इस पर विचार कर रहा है।

चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लिछुन के हवाले से कहा कि इस नयी सेवा की शुरुआत भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान में की जा सकती है।

जिन ने कहा कि वैश्विक ब्याज दर ऊंची होने से वित्तपोषण की बढ़ती लागत तथा व्यापार तनाव के कारण सीमापार निवेश की अनिश्चितता से बुनियादी संरचना के टिकाऊ वित्तपोषण को लेकर चिंताएं उभरने लगी हैं।

उल्लेखनीय है कि एआईआईबी में चीन सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है जबकि भारत इसमें दूसरा बड़ा हिस्सेदार है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना