लाइव न्यूज़ :

लीबिया के निकट प्रवासियों की एक नौका पलटी, 17 लोगों की मौत की आशंका

By भाषा | Updated: August 24, 2021 08:56 IST

Open in App

काहिरा, 24 अगस्त (एपी) लीबिया के निकट प्रवासियों की एक नौका पलटने से उसमें सवार 17 लोगों की मौत की आशंका है।संयुक्त राष्ट्र में प्रवासी मामलों की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ की प्रवक्ता सफा मसेहली ने सोमवार को बताया कि यह हादसा पश्चिमी शहर जुवारा में रविवार रात हुआ। रबर की एक नौका में 70 प्रवासी सवार थे और लीबिया तटरक्षकों ने मिस्र के 51 लोगों का बचा लिया है। एक शव बरामद हुआ है और अन्य 16 लोग लापता है, जिनके डूबने की आशंका है। लीबिया में पिछले महीने भी दो नौका हादसे हुए थे, जिनमें करीब 80 प्रवासियों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, इस साल 22 अप्रैल को सबसे भयावह नौका दुर्घटना हुई थी, जिसमें 130 लोग डूब गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUNSC: कश्मीरी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भ्रम फैला रहा पाकिस्तान, भारत ने UN में दिखाया पाक को आईना

भारत'पाकिस्तान ने आतंकियों को पनाह दी', UN में शहबाज शरीफ के शांति वाले बयान पर भारत का पलटवार, दिया करारा जवाब

विश्वUN में ट्रंप के खिलाफ हुई साजिश, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की जांच की मांग, कहा- "मेरे खिलाफ 3 साजिश"

विश्वट्रंप के पहुंचते ही एस्केलेटर खराब, भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्टर भी रुका; UNGA में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ क्यों हुई ऐसी घटना?

विश्वVIDEO: ट्रंप के काफिले के लिए रोकी गई मैक्रों की कार, रास्ता खुलवाने के लिए यूएस राष्ट्रपति को किया फोन, फिर भी नहीं बनी बात तो पैदल ही चल दिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल