लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी मीडिया वोक्स में हुई 7 फीसदी की छंटनी, एलान के 15 मिनट बाद ही 130 कर्मचारियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: January 22, 2023 15:45 IST

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी के सीईओ के एलान के 15 मिनट बाद ही कर्मचारियों को उनके निकाले जाने की सूचना दे दी गई है। ऐसे में एक झटके में 130 लोगों की नौकरी चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी मीडिया हाउस वोक्स में छंटनी हुई है। कंपनी ने वहां काम करने वाले 7 फीसदी कर्मचारियों को निकाला है।रिपोर्ट के अनुसार, एलान के तुरन्त बाद ही इन कर्मचारियों को निकाले जाने की सूचना दे दी गई है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी मीडिया वोक्स मीडिया के सीईओ जिम बैंकॉफ ने कंपनी में छंटनी का एलान किया है। ऐसे में इस छंटनी में सात फीसदी कर्मचारियों की नौकरी चली है। इसका एलान करते हुए जिम बैंकॉफ ने कहा है कि यह एक मुश्किल वाला फैसला था। यही नहीं कई और अमेरिकी मीडिया ने अपने यहां छंटनी का एलान किया है। 

आपको बता दें कि वोक्स मीडिया के अंतरगत वोक्स और द वर्ज वेबसाइट आता है। यही नहीं ऐतिहासिक न्यूयॉर्क मैगजीन और इसके ऑनलाइन वेबसाइट भी इस मीडिया हाउस के अंतरगत आता है। ऐसे में एक तरफ जहां अमेरिका की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने यहां छंटनी का एलान कर चुकी है, वहीं अब अमेरिकी मीडिया में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात सामने आई है।

वोक्स मीडिया के सीईओ ने क्या कहा है 

इस छंटनी का एलान करते हुए वोक्स मीडिया के सीईओ जिम बैंकॉफ ने कहा है कि "खराब और चुनौतीपूर्ण आर्थिक वातावरण ने हमारे व्यवसाय और उद्योग को प्रभावित किया है। इसके कारण हमने विभागों में हमारे कर्मचारियों की लगभग सात प्रतिशत भूमिकाओं को खत्म करने का मुश्किल निर्णय लिया है।"

रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ द्वारा इस घोषणा के 15 मिनट बाद ही कर्मचारियों को काम से निकाले जाने की सूचना दे दी गई है। ऐसे में 1900 कर्मचारियों में से 130 को कंपनी से निकाल दिया गया है। वहीं इस पर बोलते हुए वॉक्स मीडिया के एक प्रवक्ता ने कहा है कि जिन कर्मचारियों को कंपनी से निकाला गया है उन्हें अग्रिम वेतन देने की भी घोषणा की गई है। 

वाशिंगटन पोस्ट में भी हो सकती है छंटनी

आपको बता दें कि वाशिंगटन पोस्ट में भी छंटनी हो सकती है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कंपनी के सीईओ फ्रेड रयान ने पिछले ही महीने यह एलान किया था कंपनी कई पदों में कटौती कर सकता है। ऐसे में यहां काम कर रहे 2500 का इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ दो पुलित्जर अवार्ड जीत चुकी वाशिंगटन पोस्ट मैगजीन को भी पिछले साल बंद कर दिया गया था। यही नहीं वाइस मीडिया के सीईओ नैन्सी डब्यूक ने भी यह एलान किया है कि कंपनी बिक्री के लिए तैयार है। 

इससे पहले अमेरिकी मीडिया हाउस सीएनएन से भी कई कर्मचारियों को काम से बाहर निकाला गया था। हालांकि कितने लोगों को निकाला गया है, इसका तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया था कि छंटनी में भारी संख्या में कर्मचारियों की नौकरी गई है।  

टॅग्स :USAनौकरीCNN
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं