लाइव न्यूज़ :

1988 में लागू और 2025 में हटाया?, वियतनाम में युवाओं की कमी, 2 बच्चों की नीति खत्म, बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2025 17:15 IST

वियतनाम ने 1988 में ऐसी नीति लागू की थी, जिसके तहत परिवारों को दो से अधिक बच्चे पैदा करने से रोका गया था। महिलाएं बच्चों की देखभाल में कम समय लगाएंगी और काम में अधिक समय लगाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजन्म दर में लगातार गिरावट आई है: 2022 में जन्म दर 2.01, 2023 में 1.96 और 2024 में यह घटकर 1.91 रह गयी।जापान, दक्षिण कोरिया या सिंगापुर के विपरीत यह अभी तक एक विकासशील अर्थव्यवस्था है। 37 वर्षीय गुयेन थू लिन्ह ने कहा कि उन्होंने और उनके पति ने केवल एक ही बच्चा पैदा करने का निर्णय लिया।

हनोईः वियतनाम ने घटती हुई जन्म दर को रोकने और देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या के दबाव को कम करने के प्रयास के तहत लंबे समय से लागू दो बच्चों की अपनी नीति को समाप्त कर दिया है। वियतनाम की सरकारी समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि नेशनल असेंबली ने उन नियमों को खत्म करने के लिए संशोधन पारित किया है, जो परिवारों को एक या दो बच्चे पैदा करने की ही अनुमति देते थे। मौजूदा समय में वियतनामी परिवारों में पहले की तुलना में कम बच्चे पैदा हो रहे हैं। वियतनाम में वर्ष 2021 में जन्म दर प्रति महिला 2.11 बच्चे थी, जो कि लंबे समय में जनसंख्या में कमी से बचने के लिए आवश्यक प्रतिस्थापन दर से थोड़ा अधिक है। तब से, जन्म दर में लगातार गिरावट आई है: 2022 में जन्म दर 2.01, 2023 में 1.96 और 2024 में यह घटकर 1.91 रह गयी।

वियतनाम कम प्रजनन दर वाला एकमात्र एशियाई देश नहीं है। लेकिन जापान, दक्षिण कोरिया या सिंगापुर के विपरीत यह अभी तक एक विकासशील अर्थव्यवस्था है। वियतनाम की राजधानी हनोई में मार्केटिंग मैनेजर 37 वर्षीय गुयेन थू लिन्ह ने कहा कि उन्होंने और उनके पति ने केवल एक ही बच्चा पैदा करने का निर्णय लिया।

क्योंकि वे यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वे अपने छह वर्षीय बेटे को सर्वोत्तम शिक्षा और पालन-पोषण दे सकें। लिन्ह ने कहा, ‘‘कभी-कभी मैं एक और बच्चा पैदा करने के बारे में सोचती हूं ताकि मेरे बेटे को एक भाई-बहन मिल सके, लेकिन अगर आप एक और बच्चा पैदा करते हैं तो बहुत अधिक वित्तीय और समय का दबाव होता है।’’

वियतनाम ने 1988 में ऐसी नीति लागू की थी, जिसके तहत परिवारों को दो से अधिक बच्चे पैदा करने से रोका गया था। इस नीति के पीछे यह विचार था कि महिलाएं बच्चों की देखभाल में कम समय लगाएंगी और काम में अधिक समय लगाएंगी।

टॅग्स :Vietnamchild
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

भारतवियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम पहुंचे, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गयाजी एयरपोर्ट पर किया स्वागत

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल