लाइव न्यूज़ :

सो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 14:14 IST

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों द्वारा आपातकालीन सेवाओं को सूचना दिए जाने के बाद, दमकल के छह वाहनों को आग बुझाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा।

Open in App
ठळक मुद्देशवों को पहचान के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां परिजनों की मदद ली जा रही है।अधिकारियों ने बाद में कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है।प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट में आग का कारण बिजली से संबंधित गड़बड़ी को बताया गया था।

मनाडोः इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में रविवार शाम को आग लगने से 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो में स्थित इस एक मंजिला इमारत में आग उस समय लगी, जब वहां रहने वाले लोग सो रहे थे। उत्तरी सुलावेसी पुलिस के प्रवक्ता आलमस्याह हसीबुआन ने कहा, "जमीनी स्तर पर काम कर रही टीम ने पुष्टि की है कि मरने वालों की संख्या वर्तमान में 16 है। इनमें से 15 लोग जिंदा जल गए, एक पीड़ित का शव मिला है।" हसीबुआन ने बताया कि घटना में 15 लोग सुरक्षित बच गए हैं, जो मनाडो के दो अस्पतालों उपचाराधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार, शवों को पहचान के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां परिजनों की मदद ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों द्वारा आपातकालीन सेवाओं को सूचना दिए जाने के बाद, दमकल के छह वाहनों को आग बुझाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट में आग का कारण बिजली से संबंधित गड़बड़ी को बताया गया था, लेकिन अधिकारियों ने बाद में कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

टॅग्स :इंडोनेशियाआगअग्निकांडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल