लाइव न्यूज़ :

Valentine Week 2018: वेलेंटाइन डे पर दिखना है स्लिम एंड फिट, 1 हफ्ते में ऐसे घटाएं 3 किलो वजन

By उस्मान | Updated: February 7, 2018 14:26 IST

फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, एक हफ्ते में आप दो से तीन किलो वजन कम कर सकते हैं।

Open in App

वेलेंटाइन डे वीक शुरू हो गया है। जाहिर है आपने वेलेंटाइन डे के लिए तैयारियां शुरू कर दी होंगी। हर लड़की की चाहत होती है कि इस दिन, जब वो अपने साथी से मिले, तो वो सबसे ब्यूटीफुल दिखे। लेकिन कई बार मोटापा आपकी सुंदरता कम कर देता है। खैर, अगर आपका वजन थोड़ा ज्यादा है और आप चाहती हैं कि वेलेंटाइन डे आने तक यानी इस एक हफ्ते में आपका वजन कम हो जाए, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि एक हफ्ते में वजन कम करना मुश्किल काम है, तो आप गलत हैं। आप क्रैश डायट के जरिए एक हफ्ते में पांच किलो वजन कम कर सकते हैं लेकिन डायट एक्सपर्ट की मानें तो यह तरीका सही नहीं है क्योंकि इससे आपको फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। खैर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है आप एक हेल्दी डायट के जरिए भी एक हफ्ते में वजन कम कर सकते हैं। इंडिया में बॉडीपॉवर के ब्रांड एम्बेसडर और फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, एक हफ्ते में आप दो से तीन किलो वजन कम कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- जानिए अपने वेलेंटाइन को क्यों देते हैं लाल गुलाब, प्यार से है इसका ये पुराना रिश्ता

ऐसी हो आपकी डायट

सुबह- 2 अखरोट और 10 बादाम  वॉकिंग: 45 मिनट  7:30 ओट्स / पोहा / ग्रीन वेज स्टीम / प्रोटीन शेक के साथ 4 एग वाइट  10 बजे कटोरा अंकुरित1:30 बजे चावल, दाल और सलाद5बजे एक कप ग्रीन टी 7 बजे 200 ग्राम पपीता9:30एक कटोरा सादी दाल

ऐसा हो आपका एक्सरसाइज रूटीन

वॉकिंग रोजाना 30 मिनट स्टेप अप 100 रिपीटेशनजम्पिंग जेक 100 रिपीटेशनफॉरवर्ड बेन्डिंग 60 रिपीटेशनसाइड बेन्डिंग दोनों तरफ से 60 रिपीटेशनफ्री स्क्वैट 10/4वाल्किंग लंग्स 10/4 

इन बातों का रखें ख्याल

-जितनी कैलोरी लेते हैं उससे अधिक कैलोरी बर्न करें, इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। कैलोरी काउंटर का उपयोग करके जानें कि आप क्या खाते हैं और कितनी कैलोरी बर्न करते हैं।

-मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए डायट का सही तरह पालन करें। 

-दिनभर पानी पीते रहें, इससे आपको वाटर रिटेंशन से बचने और जल्दी फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। 

-जंक फूड्स खाने से बचें। 

(फोटो- Flickr) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

फ़िटनेस अधिक खबरें

फ़िटनेसHow to stop overthinking: क्या ओवरथिंकिंग एक बिमारी है?

फ़िटनेसदिल्ली में राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन का आयोजन, आयुर्वेद समेत योग और मोटे अनाज के महत्व पर हुई बात, पद्मश्री तारा जौहर को किया गया सम्मानित

फ़िटनेसनए कोविड वैरिएंट ओमीक्रोन के खिलाफ लड़ाई में उम्मीद की किरण बनकर निकल रहे हैं नाक के टीके 

फ़िटनेसओमीक्रोन के लक्षण को लेकर राय अलग, जानें कैसे करें पहचान; इस तरह हो सकता है संक्रमण    

फ़िटनेसBlood Sugar से बचना है तो न करें ये Mistakes, नियंत्रित रहेगा शुगर लेवल