लाइव न्यूज़ :

Whatsapp ग्रुप से निकाला बाहर तो तान दी एडमिन पर पिस्तौल, जानिए फिर क्या हुआ आगे...

By धीरज पाल | Updated: August 31, 2018 18:01 IST

ग्रेटर नोएडा के  ग्रेनो वेस्ट के मिल्क लच्छी गांव में रहने वाले एक युवक को वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने ग्रुप एडमिन के सिर पर पिस्तौल तान दी।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: सोशल मीडिया हमारे लाइफस्टाइल में इतना शामिल हो चुका है कि रातों-दिन हम इसी में व्यस्त हो चुके हैं। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सप पर हम इतने उलझ गए हैं कि बाहरी दुनिया से हमें कोई वास्ता नहीं। आजकल सोशल मीडिया के इन प्लेटफॉर्म की लड़ाईयां कब सड़क पर आ जाती है पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा से आया है। व्हाट्सएप ग्रुप से एक व्यक्ति को निकालना ग्रुप एडमिन को भारी पड़ गया। ग्रुप से निकालने के बाद व्यक्ति ने अपना आपा खो दिया कि ग्रुप एडमिन के सिर पर पिस्तौल तान दी। 

जानिए क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के  ग्रेनो वेस्ट के मिल्क लच्छी गांव में रहने वाले एक युवक को वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने ग्रुप एडमिन के सिर पर पिस्तौल तान दी। हालांकि गोली चलाने से पहले ही एडमिन के कई साथी आ धमके। इसके बाद उन्होनें युवक की पिटाई कर दी। दरअसल, यह व्हाट्सएप ग्रुप लच्छी गांव के निवासी युवक ने छात्र संघ चुनावों के लिहाज से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में ग्रैजुएशन में पढ़ने वाले गांव के ही लोग जुड़े थे। 

बताया जा रहा है कि ग्रुप एडमिन ने जिस युवक को ग्रुप से बाहर किया था वो ग्रुप में गलती से आ गया था। यह युवक उस कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं कर रहा था। जब ग्रुप ऐडमिन ने उसे ग्रुप से हटाया तो उसने ग्रुप एडमिन को फोन करके गाली-गलौज किया। यह लड़ाई गाली-गलौज तक ही सीमित नहीं रही। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ा कि युवक ने ग्रुप एडमिन पर पिस्तौल तान ली। पिटाई के बाद ग्रुप से निकाले गए युवक ने बिसरख कोतवाली पुलिस से मारपीट की शिकायत की है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी