लाइव न्यूज़ :

रायबरेली में राहुल गांधी को दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस मिला, सालों से विकास सिंह ने सहेजकर रखा हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 17:59 IST

रायबरेली प्रीमियर लीग के आयोजक मंडल के सदस्य विकास सिंह ने बताया कि वर्षों पहले एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को अचानक यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। तब से उन्होंने इसे सहेजकर रखा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे दिन विकास सिंह नामक एक व्यक्ति ने फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। ससुर की जब मृत्यु हो गई तो उसके बाद उनकी सास ने भी इसे संभाल कर रखा।अमानत मेरे पास रखी है और इसे उन्हें ले जाकर दे दो।

रायबरेलीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक व्यक्ति ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस उन्हें सौंपा। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दौरे के दूसरे दिन विकास सिंह नामक एक व्यक्ति ने फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। विकास ने यह लाइसेंस सहेजकर रखा हुआ था। रायबरेली प्रीमियर लीग के आयोजक मंडल के सदस्य विकास सिंह ने बताया कि वर्षों पहले एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को अचानक यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। तब से उन्होंने इसे सहेजकर रखा हुआ है।

सिंह ने कहा कि उनके ससुर की जब मृत्यु हो गई तो उसके बाद उनकी सास ने भी इसे संभाल कर रखा। सिंह ने बताया कि इस बार राहुल गांधी के आने की जानकारी हुई तो उनकी सास ने कहा कि उनकी (राहुल गांधी) एक अमानत मेरे पास रखी है और इसे उन्हें ले जाकर दे दो।

विकास सिंह ने मंच पर राहुल गांधी को यह लाइसेंस दिया तो वह उसे देखते रहे और तुरंत वहीं से अपनी मां सोनिया गांधी को सोशल मीडिया के जरिये लाइसेंस की एक फोटो भेजी। राहुल ने उसके बाद लाइसेंस को अपने पास रख लिया। दिसंबर 1912 में जन्मे फिरोज गांधी ने 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से चुनाव जीता था। उनका निधन सात सितंबर 1960 को हुआ था।

टॅग्स :राहुल गांधीरायबरेलीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल