लाइव न्यूज़ :

Zoom कॉल पर सीईओ ने कंपनी के 900 कर्मचारियों को निकालने का सुनाया फरमान, बताई ये वजह

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2021 19:15 IST

अमेरिका की एक कंपनी ने जूम कॉल पर अपने 900 कर्मचारियों को हटाने का फरमान सुना दिया। रिपोर्ट के अनुसार better.com के सीईओ विशाल गर्ग ने फरमान कर्मचारियों को सुनाया।

Open in App

बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने पिछले हफ्ते बुधवार को  900 कर्मचारियों को निकालने का फरमान एक जूम कॉल पर सुनाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय-अमेरिकी सीईओ ने कहा कि बड़े पैमाने पर छंटनी के पीछे बाजार दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता अहम कारण हैं।

जूम कॉल के दौरान 43 साल के विशाल गर्ग ने कहा, 'यह वह खबर है जिसे आप नहीं सुनना चाहते हैं...यदि आप इस कॉल पर हैं, तो आप उस अनलकी ग्रुप का हिस्सा हैं जिसे हटाया जा रहा है। यहां आपका रोजगार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।' 

निकाले गए कर्मचारी बेटर डॉट कॉम के कर्मचारियों की संख्या के लगभग 9 प्रतिशत हैं। इसी कॉल के दौरान संभवत: एक शख्स ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। आने वाली छुट्टियों से ठीक पहले इस तरह कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए सीईओ की आलोचना की जा रही है।

तीन मिनट के कॉल में सुनाया फरमान

डेली मेल के मुताबिक विशाल गर्ग ने तीन मिनट के कॉल के दौरान 900 कर्मचारियों को निकालने का फरमान सुनाया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को निकालने का फैसला उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

विशाल गर्ग ने कहा, 'यह मेरे करियर में दूसरी बार है जब मैं यह कर रहा हूं और मैं यह नहीं करना चाहता। पिछले बार जब मैंने ऐसा किया था तो रोया था। इस बार उम्मीद करता हूं ज्यादा मजबूत रहूं।'

गर्ग ने आगे कहा कि हम कंपनी के 15 प्रतिशत कर्मचारियों को हटा रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। बाद में बेटर डॉट कॉम के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या 15 प्रतिशत के करीब नहीं बल्कि 9 प्रतिशत के आसपास है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी