लाइव न्यूज़ :

Viral Video: शादी में मटर पनीर के लिए जमकर हुई लड़ाई, लोगों ने कहा - 'तीसरा विश्वयुद्ध हो गया', देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 22, 2023 13:27 IST

एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों को मटर पनीर में पनीर की कमी को लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी में मटर पनीर के लिए जमकर हुई लड़ाईशादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैमटर पनीर में पनीर की कमी को लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है

Viral Video: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि तीसरा विश्वयुद्ध साफ हवा, साफ पानी और भोजन के लिए होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि 'तीसरा विश्वयुद्ध पनीर के लिए' हो गया है। अरे रुकिए... ज्यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है। दरअसल ये वीडियो एक शादी का है जिसमें पनीर की सब्जी पाने के लिए लोग एक दूसरे से जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। 

जब हम शादियों के बारे में बात करते हैं, तो खाना सबसे पहली चीज है जो हमारे दिमाग में आती है। भारतीय शादियों में पनीर भोजन का एक अहम हिस्सा होता है। लोग पनीर पसंद करते हैं वह उसके लिए किसी से समझौता नहीं करते। 

ऐसी ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों को मटर पनीर में पनीर की कमी को लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर कुर्सियाँ फेंकते हुए देखे जा सकते हैं। एक एक्स अकाउंट्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में कई मेहमानों को एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाया गया है।  जब लड़ाई हो रही थी तो विवाह स्थल पर खाने की प्लेटें इधर-उधर पड़ी दिख रही थीं। कई लोगों को लड़ाई का गवाह बनते देखा जा सकता है।

नेटिज़न्स ने दी प्रतिक्रिया 

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'पनीर का चक्कर बाबू भैया।' यूजर ने आगे लिखा, 'पनीर के लिए विश्व युद्ध लड़ा जाएगा।' एक अन्य ने कहा कि तर्क सरल है, अगर शादी में पनीर नहीं होगा तो शादी ही नहीं होगी।

एक एक्स यूजर ने फिल्म '3 इडियट्स' के मशहूर मटर पनीर डायलॉग का भी जिक्र किया और कहा, 'आज मटर पनीर पर फोकस नहीं करते।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल मैं मांसाहारी क्यों हूं।' कई यूजर्स ने वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए मीम्स भी शेयर किए।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी