लाइव न्यूज़ :

Viral Video: ये है दुनिया का सबसे समझदार कौआ, इंसान की गलती सुधार रहा है, प्लास्टिक की बोतल को सही जगह पहुंचाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 26, 2024 15:09 IST

Viral Video: हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कौवे की हरकत को देखकर हरकोई दंग है। कौवा बाहर फेंकी हुई प्लास्टिक की बोतल को अपनी चोंच में दबाकर डस्टबिन में डालता है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा समय में हमारे आस-पास की लगभग ज्यादातर चीजें प्लास्टिक से ही बनी हुई हैंपता होना चाहिए कि प्लास्टिक इस धरती के लिए एक खतरा हैप्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता, ये मिट्टी, पानी, जंगल सबको प्रदूषित करता है

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन ऐसी वीडियोज आती हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। इनमें से ज्यादातर वीडियोज फनी होती हैं। कुछ अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों की होती हैं तो कुछ अनजाने में कैमरे में कैद हुए नजारे। ऐसी वीडियोज बहुत कम दिखती हैं जो किसी जानवर की बुद्धिमानी को दिखाती हों। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कौवे की हरकत को देखकर हरकोई दंग है।

क्या है वीडियो में

प्लास्टिक के खतरों से पूरी दुनिया वाकिफ है। इसीलिए बार-बार ये अपील भी की जाती है कि प्लास्टिक की बोतलों और सामान को खुले में न फेंकें। लेकिन ऐसे समय में जब इंसान इसे लेकर गंभीर नहीं है तब देखा जा सकता है एक कौवा कैसे बाहर फेंकी हुई प्लास्टिक की बोतल को अपनी चोंच में दबाकर डस्टबिन में डालता है। कौवे की तारीफ इसलिए भी हो रही है क्योंकि डस्टबिन का मुंह किसी कूड़े को अंदर डालने के लिए आसान नहीं है। लेकिन फिर भी ये कौवा खुले में फेंकी बोतल को रिसाइकलिंग के लिए बनाए गए बक्से में डालकर ही मानता है।

वीडियो देखिए..

प्लास्टिक के नुकसान

मौजूदा समय में हमारे आस-पास की लगभग ज्यादातर चीजें प्लास्टिक से ही बनी हुई हैं। हम अपने रोजाना के जीवन में प्लास्टिक से बनी  कितनी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं इसका हमें अंदाजा भी नहीं होता। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि प्लास्टिक इस धरती के लिए एक खतरा है। प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता। ये मिट्टी, पानी, जंगल सबको प्रदूषित करता है। आम तौर पर उपयोग में लायी जाने वाली प्लास्टिक की थैलियां सैकड़ों सालों तक डीकंपोज नहीं होती हैं जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है. प्लास्टिक के बैग्स पानी के साथ समुद्र में चले जाते है जिससे समुद्री जीव जंतुओं के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। प्लास्टिक निर्माण के समय निकलने वाली जहरीली गैस पर्यावरण को प्रदूषित करती है। प्लास्टिक के तत्वों के भोजन में मिल जाने से अस्थमा, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायु प्रदूषणHealth and Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल