लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं शिमला और मनाली, लगा भीषण जाम, रेंगती नजर आईं गाड़ियां

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 24, 2023 15:40 IST

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की भरमार आ गई है जहां कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा है और ट्रैफिक रेंगते हुए चल रहा है। पहाड़ी रास्तों पर जाम का आलम ये है कि एक्स पर मनाली ट्रेंड होने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा है और ट्रैफिक रेंगते हुए चल रहा हैसोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम भी बन रहे हैंसबसे ज्यादा जाम की स्थिति अटल टनल से होकर जाने वाले रास्ते पर है

नई दिल्ली: क्रिसमस और नए साल से पहले छुट्टियों के मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। लेकिन इसके परिणामस्वरूप कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी ट्रैफिक जाम भी हुआ है। शिमला और मनाली जाने वालों के कारण पहाड़ी रास्ते भयंकर जाम का सामना कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की भरमार आ गई है जहां कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा है और ट्रैफिक रेंगते हुए चल रहा है। मनाली हिमाचल प्रदेश का एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। हर साल यहां बर्फबारी का आनंद लेने और अपनी लंबी छुट्टियां बिताने के लिए देश भर से लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इस समय के दौरान इस क्षेत्र में आमतौर पर हर साल ट्रैफिक जाम की खबरें आती हैं। 

पहाड़ी रास्तों पर जाम का आलम ये है कि एक्स पर मनाली ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम भी बन रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि गाड़ीं में बैठकर क्रिसमस और नया साल मनाने से अच्छा है कि घर में बिस्तर पर लेटकर कंबल ओढ़कर मनाया जाए। 

सबसे ज्यादा जाम की स्थिति अटल टनल से होकर जाने वाले रास्ते पर है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में शनिवार को हल्की बर्फबारी का ताजा दौर देखा गया। यह तब हुआ जब मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से हिमालयी राज्य में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।

रोहतांग में अटल टनल के पास और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ लाहौल और स्पीति के केलोंग में भी बर्फबारी देखी गई। शिमला मौसम कार्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार रात से राज्य को प्रभावित किया है। अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन 24 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। शिमला में व्हाइट क्रिसमस की संभावना कम है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहिमाचल प्रदेशपर्यटनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'