लाइव न्यूज़ :

Viral Video: अटल सेतु पर हुआ पहला हादसा, कार पलटती हुई काफी दूर जाकर रुकी

By आकाश चौरसिया | Updated: January 22, 2024 11:03 IST

अटल सेतु पर एक कार ने अपना नियंत्रण खोया। इसके बाद कार नव निर्मित पुल (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) अटल सेतु के डिवाइडर से कार लड़ गई। भारत का यह सबसे लंबा ओवरब्रिज है।

Open in App
ठळक मुद्देअटल सेतु पर पहला हादसा हुआपीछे से अचानक एक कार के आगे आई और अपना नियंत्रण खो गईइसके बाद वो काफी दूर तक जाकर पलटते हुई रुकी

नई दिल्ली: अटल सेतु पर एक कार ने अपना नियंत्रण अचानक खोया। इसके बाद कार नव निर्मित पुल (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) अटल सेतु के डिवाइडर से लड़ गई। यह घटना बीते रविवार को हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत का यह सबसे लंबा ओवरब्रिज है।

हुआ ये कि एक कार के पीछे से आ रही कार ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तो मानों वो कार पलट गई और पलटते हुए दूर जाकर रुकी। इसका वीडियो पीछे आ रही कार में बैठे लोगों ने बना लिया। नवी मुंबई में बने अटल सेतु पर यह पहला हादसा है और इस पुल को हाल ही में यानी 12 जनवरी को प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था।

रिपोर्ट की मानें तो दो महिला और तीन बच्चे मारुति कार में सवार थे और ये सभी हादसे का शिकार हो गए हैं। लेकिन, सभी को हल्की चोट आई है। बताया गया कि ये सभी चिर्ली से मुंबई की ओर रवाना हुए थे। 

यह पुल छह लेन का, 21.8 किमी लंबा पुल है जिसे 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह मुंबई के सेवरी से निकलता है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा पर समाप्त होता है।

ऐसा कहा जाता है कि यह पुल मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को कम करता है। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेTransport Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: पूरे राज्य में मतगणना स्थगित, 21 दिसंबर को नए नतीजे की तारीख तय, सीएम फडणवीस ‘त्रुटिपूर्ण’ प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतMaharashtra Local Body Polls 2025: राज्य के 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान, 3 को होगी मतगणना

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आखिरी समय में नगर निगम चुनाव टालने के लिए चुनाव आयोग की आलोचना की | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: बारात में रसगुल्ले खत्म होने पर चली-कुर्सियां, मारपीट का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेWATCH: रसगुल्ले के लिए घमासान, शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच मारपीट; बोधगया का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेक्या पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में?, देखें वायरल फोटो

ज़रा हटकेगोलगप्पा खाते समय महिला का जबड़ा लॉक, डॉक्टरों के उड़े होश, देखें वायरल वीडियो