लाइव न्यूज़ :

Watch: कार चला रहे बिल्डर के बेटे ने 2 लोगों को मारी टक्कर, लोगों का फूटा गुस्सा ; कर दी जमकर धुनाई

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2024 13:52 IST

Viral Video: हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे कल्याणी नगर में हुआ।

Open in App

Viral Video: पुणे शहर की सड़कों का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधी रात को एक खतरनाक दुर्घटना घटी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना का आरोपी ब्रह्मा रियल्टी के विशाल अग्रवाल के बेटे वेदांत अग्रवाल को बताया जा रहा है जिसने अपनी तेज रफ्तार कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  

हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे कल्याणी नगर में हुआ, जिसके स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, वेदांत अग्रवाल तेज गति से कार चला रहा था जिसके बाद अचानक उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को टक्कर मार दी।  दुर्घटना के परिणामस्वरूप अनीस अवलिया और अश्विनी कोस्टा की तत्काल मृत्यु हो गई, जो बाइक पर थे। इस बीच, यरवदा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने उनके दोस्त एकिब रमजान मुल्ला की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया। अग्रवाल ने घटना से कुछ देर पहले ही कल्याणी नगर स्थित एक पब छोड़ा था।

मृतकों की मौत के कारण लोगों में गुस्सा भर गया जिसके कारण बीच सड़क पर उन्होंने वेदांत अग्रवाल की पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ कैसे शख्स की पिटाई कर रही है। इस दौरान कार चालक बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन लोगों की भीड़ में वह ऐसा कर नहीं पा रहा। 

फिलहाल इस मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की खबर सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाPuneरोड सेफ्टीRoad Safety
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो