लाइव न्यूज़ :

Thane Shahpur: सड़क ठीक न होने के कारण डोली में ले जाई जा रही आदिवासी महिला ने रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म, वीडियो सोशल मीडिया वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 12:29 IST

Thane Shahpur: पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को उसके परिवार के सदस्य और कुछ ग्रामीण सुबह के समय डोली में ले जा रहे थे। एक ग्रामीण और एक आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर के समय उसने एक लड़की को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला को डोली में ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ है।महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया।स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद सड़क ठीक न होने के कारण डोली में ले जाई जा रही एक आदिवासी महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को डोली में ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ है।

 

पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को उसके परिवार के सदस्य और कुछ ग्रामीण सुबह के समय डोली में ले जा रहे थे। एक ग्रामीण और एक आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर के समय उसने एक लड़की को जन्म दिया। बाद में महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया।

एक ग्रामीण ने कहा कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्य से, एक आशा कार्यकर्ता हमारे साथ आई और प्रसव प्रक्रिया में मदद की।’’ ग्रामीणों ने दावा किया कि गांव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उस समय गोद लिया था जब वह ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री थे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो