लाइव न्यूज़ :

टाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2026 16:55 IST

गांधी का कौन अपमान करता है, कौन अपमान नहीं करता है, इसकी चिंता उनको क्यों है भाई। खुद तो बुलेट चलाते हैं, गांधी जी बुलेट चलाते थे क्या?

Open in App
ठळक मुद्देजींस शर्ट पहनते हैं गांधी जी जींस शर्ट पहनते थे क्या?" देश में चरखा चलाएं, खादी के वस्त्र को लाएं। टाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा।

पटनाः जनशक्ति जनता दल(जजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि नाम में गांधी लगाने से कुछ नहीं होता है। गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे। दरअसल, बुधवार को तेज प्रताप यादव से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि माहत्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है। मनरेगा का नाम बदलकर गांधी जी का अपमान किया गया है। इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा। राहुल गांधी के बयान को सुनते ही तेज प्रताप यादव के तेवर बदल गए और उन्हें तीखे स्वर में कहा कि गांधी का कौन अपमान करता है, कौन अपमान नहीं करता है, इसकी चिंता उनको क्यों है भाई। खुद तो बुलेट चलाते हैं, गांधी जी बुलेट चलाते थे क्या?

जींस शर्ट पहनते हैं गांधी जी जींस शर्ट पहनते थे क्या?" तेज प्रताप यादव ने कहा कि गांधी जी तो पूरे देश में चरखा चलाएं, खादी के वस्त्र को लाएं। खादी का प्रचलन किए तो राहुल गांधी खुद जींस और टी-शर्ट क्यों पहनते हैं? नहीं पहने जींस और टी-शर्ट। तेज प्रताप ने कहा कि, खुद तो राहुल गांधी मानते ही नहीं है गांधी जी को, खाली नाम में, टाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा।

तेजप्रताप यादव का साफ कहना है कि महात्मा गांधी केवल एक विचारधारा नहीं बल्कि सादगी, संयम और त्याग का प्रतीक हैं। अगर कोई नेता गांधी जी के नाम और उनके आदर्शों की बात करता है, तो उसे अपने पहनावे और जीवनशैली में भी उनकी झलक दिखानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आधुनिक और महंगे कपड़े पहनकर गांधीवाद की बात करना महज दिखावा है।

टॅग्स :राहुल गांधीतेज प्रताप यादवकांग्रेसमहात्मा गाँधीआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल