लाइव न्यूज़ :

“आंटी न कहना”- खुद को Aunty बुलाए जाने पर होटल की मालकिन ने लगा दिया बड़ा सा बोर्ड, लिखा 18 साल से अधिक उम्र वाले लोग मुझे “आंटी” न कहे

By आजाद खान | Updated: June 27, 2022 15:11 IST

इस पोस्ट के साथ फोटो शेयर करने वाले सदस्य ने लिखा है कि उसके “आंटी” कहने पर होटल की मालकिन ने उसका आर्डर तक नहीं लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान की एक होटल मालकिन ने खुद को “आंटी” नहीं बुलाने को कहा है। इसके लिए उसने बकायदा एक बोर्ड भी लगा दिया है। “आंटी” कहने पर वह एक ग्राहकों का आर्डर तक नहीं ली थी।

Viral News: ताइवान के एक नाश्ते के होटल की मालकिन ने उसे “आंटी” न कहने के लिए दुकान के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है। बताया जा रहा है कि मालकिन यह नहीं चाहती कि उसे कोई “आंटी” कहे, लोगों ने जब उसे “आंटी” कहना छोड़ा नहीं तो वो अन्त में उसने होटल के बार बकायदा बोर्ड ही लगा दिया है। इस बोर्ड का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे फेसबुक के एक ग्रुप द्वारा अपलोड किया गया है। फोटो अपलोड करने वाले ने खुद का अनुभव भी इस तस्वीर के साथ शेयर किया है। 

क्या है इस वायरल खबर का राज  

न्यूज18 की एक खबर के मुताबिक, ताइवान न्यूज की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक होटल की मालकिन ने खुद को “आंटी” कह कर बुलाने के लिए मना किया है। यह होटल न्यू ताइपे के दक्षिण-पश्चिम में एक शहर ताओयुआन में है जहां पर तरह-तरह का नाश्ता बिकरी होता है। इस पोस्ट को बाओफी कम्यून नामक फेसबुक ग्रुप के एक सदस्य ने शेयर की है। सदस्य ने उस होटल का खुद का अनुभव भी शेयर किया है। 

पोस्ट में सदस्य ने लिखा है कि मालकिन ने “आंटी” न कहने के लिए बकायदा एक साइन बोर्ड चिपका दिया है। इस बोर्ड पर लिखा है, “खाने के ऑर्डर की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए, 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मनुष्य, कृपया मालिक को आंटी न कहें।” आपको बता दें कि इस बोर्ड पर होटल की मालकिन का फोटो भी लगा हुआ है। 

सदस्य ने बताया खुद का अनुभव

सदस्य ने पोस्ट में आगे लिखा है कि उसने भी होटल में जाकर खाना आर्डर किया था और उसने भी गलती से मालकिन को “आंटी” कह दिया था। उसने आर्डर में कहा, “आंटी, मुझे प्याज के साथ स्मोक्ड चिकन का एक मोटा टुकड़ा और एक गिलास ठंडा दूध चाहिए।” सदस्य ने बताया कि उसके मुंह से “आंटी” शब्द सुनकर मालकिन ने उसे नजरअन्दाज कर दिया और उसका आर्डर नहीं लिया। 

इस बीच एक दूसरे ग्राहक ने इस सदस्य को इशारा करते हुए बोर्ड की ओर दिखाया जिसमें होटल मालकिन को “आंटी” न कहने के लिए कहा गया था। इसके बाद सदस्य ने मालकिन को “सुंदर महिला बॉस” कहा जिसके बाद उसका आर्डर लिया गया। 

इस पर मालकिन ने सदस्य को जवाब देते हुए कहा कि यह बोर्ड आप जैसे लोगों के लिए ही बनाया गया है। इस घटना के बाद सदस्य ने फेसबुक ग्रप पर फोटो शेयर किया और अपना एक्सपीरिंस भी साझा किया।  

टॅग्स :अजब गजबTaiwanभोजनफेसबुकFacebook
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?