लाइव न्यूज़ :

जब ट्विटर यूजर ने कहा था, 'शीला दीक्षित की तरह एक दिन याद आओगी अम्मा', सुषमा स्वराज ने दिया था ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 12:33 IST

सुषमा स्वराज का निधन: सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुषमा स्वराज बीजेपी की एक ऐसी हस्ती थीं जिन्होंने न सिर्फ एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी छवि बनाई, बल्कि उन्हें 'जन मंत्री' कहा जाता था।सुषमा स्वराज 67 साल की थीं। वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव-2019 लड़ने से इनकार कर दिया था।

सुषमा स्वराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 67 वर्षीय सुषमा स्वराज का 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ। दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुषमा स्वराज एक ऐसी महिला नेता थीं, जो अपने हाजिरजवाब के लिये जानी जाती थीं। पिछले महीने जुलाई में ही इसका एक बेहतरीन उदारहण देखने को मिला था। जब सुषमा स्वराज को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा, ''शीला दीक्षित की तरह आप भी एक दिन याद आयेंगी अम्मा''। इस ट्वीट का संयम से जवाब देते हुये सुषमा ने लिखा था- 'इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रिम धन्यवाद'। शीला दीक्षित का निधन 20 जुलाई 2019 को हुआ था। 

यूजर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उसकी जमकर आलोचना की गई थी। जिसके बाद उस शख्स ने अपना ट्वीट हटा दिया था। 

सुषमा स्वराज का आखिरी ट्वीट 

अपने निधन से कुछ घंटे पहले सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''प्रधान मंत्री जी - आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।''

सुषमा स्वराज बीजेपी की एक ऐसी हस्ती थीं जिन्होंने न सिर्फ एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी छवि बनाई, बल्कि उन्हें 'जन मंत्री' कहा जाता था। सुषमा स्वराज 67 साल की थीं। वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव-2019 लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बार वह मोदी सरकार का हिस्सा नहीं थीं। सुषमा के इस फैसले से उनके प्रशंसक दुखी थे तो कई उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं भी जता रहे थे। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजट्विटरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो