लाइव न्यूज़ :

शेहला राशिद ने BJP को गलत साबित करने के लिए शेयर की अपनी तस्वीर, यूजर बोले- 'भक्त भी पिघल जाएंगे, बॉय कट लुक देखकर'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 16:57 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर पिछले महीने से जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रह चुकीं शेहला राशिद सोशल मीडिया के जरिए विरोध कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार ने शुक्रवार( 10 जनवरी) को घोषणा की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 10 जनवरी से प्रभावी होगा। शेहला राशिद ने यह तस्वीर बीजेपी को गलत साबित करने के लिए शेयर की है।

जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रह चुकीं शेहला राशिद की एक तस्वीर ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शेहला राशिद का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। शेहला राशिद ने यह तस्वीर बीजेपी को गलत साबित करने के लिए शेयर की है। शेहला राशिद इस तस्वीर में बॉय कट लुक में दिख रही हैं। शेहला राशिद ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''बीजेपी आईटी मेरी 2017 और 2018 की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मैं हॉलीडे पर हूं और न्यूयॉर्क और श्रीनगर में घूम रही हूं। ये साबित करना चाहते हैं कि मैं यूरोप में घूम रही हूं। इनको मैं ये बताना चाहती हूं कि ये मेरी पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल ना करें लीजिए मेरी नई तस्वीर आपकी इसमें मदद करेगी।''

शेहला राशिद ने जैसे ही अपनी तस्वीर शेयर की, लोग इसपर प्रतिक्रिया देने लगे। लोगों ने शेहला राशिद को अब तक मुस्लिम महिलाओं के पोशाक में देखा था। लेकिन इस तस्वीर में शेहला राशिद बिल्कुल ही अलग रूप में दिख रही हैं। उनका हेयल स्टाइल बॉय कट है और वह काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। 

कई यूजर्स ने इसपर कमेंट किया है कि आज तो आपकी तस्वीर को देखकर भक्त भी पिघल जाएंगे। वहीं कई यूजर्स ने लिखा है कि आप ट्वीट में बॉयोकट करते-करते बॉय कट करा लिया। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

देखिए छोटे बाल पर शेहला ने ट्वीट कर क्या जवाब दिया है? 

शेहला राशिद ने  ''Sorry Modi ji'' बोलकर पीएम पर किया तंज 

शेहला राशिद ने 9 जनवरी को एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''Sorry Modi ji''. शेहला राशिद का यह ट्वीट वायरल हो गया है। शेहला राशिद ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें लिखा है- ''मेरे कागजात गुजरात 2002 में जल गया। सॉरी।''

शेहला राशिद के इस ट्वीट से साफ है कि उन्होंने इसके जरिए नागरिकता संशोधन कानून (CAA), एनआरसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 2002 में हुए गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे हुए थे। . तीन दिन तक चली हिंसा में 790 मुस्लिम और 254 हिंदू मारे गए थे। 223 लोग लापता हो गए थे। अहमदाबाद के नरौदा पाटिया क्षेत्र में हिंसा सबसे ज्यादा हुई थी।

टॅग्स :शेहला राशिदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो