लाइव न्यूज़ :

ईडी कर रही थी कार्रवाई, उधर शरद पवार के रात्रिभोज में नितिन गडकरी के साथ नजर आए संजय राउत, तस्वीर वायरल

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2022 14:32 IST

संजय राउत और नितिन गडकरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। साथ में शरद पवार हैं। दरअसल राउत और गडकरी दिल्ली में शरद पवार की ओर से मंगलवार को आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए थे। इसी दिन राउत की करोड़ों की संपत्ति भी ईडी ने कुर्क की।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार की ओर से आयोजित भोज में नजर आए संजय राउत और नितिन गडकरी।तस्वीरें मंगलवार की हैं, इसी दिन ईडी ने संजय राउत से जुड़ी कई संपत्तियां जब्त की थी।

नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को नई दिल्ली में अपने 6 जनपथ आवास पर रात्रभोज का आयोजन किया। इसमें कई सीनियर भाजपा नेता सहित शिवसेना के भी नेता एक साथ शामिल होते नजर आए। दिलचस्प बात ये रही कि ये सबकुछ उस दिन हुआ जब राज्य सभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) ने जब्त किया।

शरद पवार की ओर से आयोजित इस रात्रिभोज की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी कई मौकों पर महाराष्ट्र में बढ़ा हुआ नजर आया। ऐसे में महाराष्ट्र में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। राउत ने भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई प्रतिशोध के तहत की गई है और उनके खिलाफ ईडी के दावे विफल हो जाएंगे। राउत पहले भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं।

नितिन गडकरी और संजय राउत साथ आए नजर

बहरहाल, इन सब हलचल के बीच महाराष्ट्र के दिल्ली आए विधायकों के एक ग्रुप के लिए आयोजित पवार के रात्रिभोज में केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित राउत की उपस्थिति रोचक रही। इस भोज के मौके पर भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र के विधायक लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। इससे पहले विधायकों ने राउत से उनके आवास पर भी मुलाकात की।

वैसे कुछ नेताओं ने कहा कि इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए पर पवार के आवास पर रात्रिभोज में गडकरी और राउत की उपस्थिति जरूर चर्चा में रही।

गौरतलब है कि ईडी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां पालघर और ठाणे में भूखंड के रूप में हैं, जिनपर गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण एम राउत का कब्जा है। इसके अलावा मुंबई के दादर में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत का एक फ्लैट है और अलीबाग के किहिम बीच पर आठ भूखंड हैं जो वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर की संयुक्त मिल्कियत है। स्वप्ना पाटकर सुजीत पाटकर की पत्नी हैं। ईडी के मुताबिक, सुजीत पाटकर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत के करीबी सहयोगी हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :संजय राउतनितिन गडकरीशरद पवारप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो