लाइव न्यूज़ :

स्कॉर्पियो से उखाड़ ले गए ATM, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल, बाद में सामने आई हकीकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 15:42 IST

जब आप इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो देखेंगे तो पता चलेगा कि चोरों ने एटीएम को उखाड़ने के लिए कार और एटीएम से रस्सी बांधकर उसको उखाड़ने के लिए किस तरह मेहनत कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजिस एटीएम में चोरी हुई है वो बिना गार्ड वाली एटीएम थी।बताया जाता है कि पुलिस की पेट्रोल टीम ने तेज रफ्तार से भागती हुई एसयूवी को देखा था लेकिन उसका रास्ता नहीं रोक सकी। 

एटीएम से पैसे चोरी करने और एटीएम को उखाड़ कर ले जाने की तो आपने कई घटनाएं सुनी होंगी लेकिन हाल ही में एटीएम चोरी से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकर चौंक जाएंगे। दरअसल चोरों ने अपनी चार पहिया गाड़ी स्कॉर्पियो से ही किसी तरह जुगाड़ कर पूरा एटीएम उखाड़ कर ले गए।

इस घटना का वीडियो देखेंगे आप तो सिर्फ 1 मिनट 20 सेकंड के भीतर ही स्कॉर्पियो आती है और उतने ही समय में एटीएम उखाड़कर कार में लादकर उठा भी ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 दिसंबर का है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक चोरों ने जिस एटीएम को उखाड़ा उसमें 9.72 लाख रुपये थे। हालांकि चोरों को एक बात की जानकारी नहीं थी जिससे उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ी लेकिन इस बात की जानकारी बाद में सामने आई जब पुलिस ने बताया कि जिस एटीएम को चोर ले गए वह सिर्फ फर्श पर रखी हुई थी।

जब आप इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो देखेंगे तो पता चलेगा कि चोरों ने एटीएम को उखाड़ने के लिए कार और एटीएम से रस्सी बांधकर उसको उखाड़ने के लिए किस तरह मेहनत कर रहे थे। वीडियो को देखने से पता चलता है कि चोर सफेद रंग की स्कॉर्पियो से आए थे और फिर उसमें से कुछ सदस्य रस्सी से एटीएम और स्कॉर्पियो को बांधते हैं। इसके बाद ड्राइवर तेज गति से गाड़ी को आगे बढ़ाता है जिससे एटीएम बाहर आ जाती है।​​​​​​​

चोर मशीन को उठाकर कार की डिक्की में रखते हैं और चले जाते हैं। जिस एटीएम में चोरी हुई है वो बिना गार्ड वाली एटीएम थी। बताया जाता है कि पुलिस की पेट्रोल टीम ने तेज रफ्तार से भागती हुई एसयूवी को देखा था लेकिन उसका रास्ता नहीं रोक सकी। 

टॅग्स :एटीएमअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो