लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम को तिहाड़ जेल में हुए 100 दिन तो सोशल मीडिया पर उठी रिहाई की मांग, यूजर्स ने बताया, मोदी सरकार ने नेता को क्यों भिजवाया जेल

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 2, 2019 10:36 IST

आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को 22 अगस्त 2019 की रात को उनके दिल्ली में जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद चिदंबरम को छह सितंबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपी. चिदंबरम के जेल में 100 दिन पूरे हो चुके हैं।100 दिन के बाद चिदंबरम की रिहाई के लिए उनके समर्थक ट्विटर पर हैशटैग #ReleaseChidambaram ट्रेंड करवा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में  21 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के बाद उन्हें 6 सितंबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था आईएनएक्स मीडिया मामले में वह  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। पी. चिदंबरम के जेल में 100 दिन पूरे हो चुके हैं। 100 दिन के बाद उनकी रिहाई के लिए उनके समर्थक ट्विटर पर हैशटैग #ReleaseChidambaram ट्रेंड करवा रहे हैं। इस ट्रेंड के साथ हजारों लोगों ने ट्वीट किया है। 

#ReleaseChidambaram ट्रेंड की शुरुआत कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज से हुई है। यूथ कांग्रेस ने इस हैशटैग के साथ लिखा है, ''चिदंबरम का गुनाह सिर्फ इतना है कि देश के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने अर्थव्यवस्था विकास दर को 10% के पार पुहंचाया,और वर्तमान में चाय शास्त्र के ज्ञानी प्रधानमंत्री के राज में बंटाधार हो चुका है। इसलिए चिदंबरम जी जेल में है।''

देखें आम लोगों की प्रतिक्रिया

कब से जेल में बंद हैं चिदंबरम?

आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को 22 अगस्त 2019 की रात को उनके दिल्ली में जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद चिदंबरम को छह सितंबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। जेल सूत्रों के मुताबिक चिदंबरम को तिहाड़ के जेल नंबर 7 के सेल में अकेले रखा गया है। उनका सेल 15 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा है। उनके सेल में बेड, तकिया, टीवी और कमोड की सुविधा है। दूसरे कैदियों की तरह पी. चिदंबरम को जेल की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करने की भी सुविधा दी गई है।

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियाट्विटरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी