लाइव न्यूज़ :

चलाना मत भाई, मुस्कुराते हुए बंदूक छाती पर रखी?, घटना का वीडियो रिश्तेदार ने किया रिकार्ड, अरे नहीं, धमाका और

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2026 12:34 IST

दिल्ली पुलिसः युवक ने पिस्टल में मैगजीन लोड करी, पिस्टल को अनलॉक किया और सीने में सटाकर गोली मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में हुई। गोली न चलाने की चेतावनी दे रहा है।बंदूक से स्टंट करते हुए एक रील बनवा रहा था।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सीने में गोली मार ली, जबकि उसका एक रिश्तेदार पिस्तौल में गोली डालते हुए उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 मार्च को सामने आयी जब न्यू अशोक नगर थाने को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित धर्मशिला अस्पताल से गोली लगने से व्यक्ति के घायल होने के संबंध में मामले की सूचना मिली। उसने हथियार लोड किया और ट्रिगर को हल्के से छुआ। वीडियो बना रहे व्यक्ति ने चेतावनी देते हुए कहा, "चलाना मत भाई।"

मुस्कुराते हुए, चौड़े कंधों वाले उस व्यक्ति ने बंदूक अपनी छाती पर रख ली। उसने घबराहट भरी आवाज में कहा, "अरे नहीं।" धमाका। गोली चल गई। पवन नाम का वह व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में हुई। पुलिस ने बताया कि पिस्तौल का लाइसेंस था और यह वीडियो बना रहे व्यक्ति की थी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पवन को बंदूक लोड करने के तरीके बता रहा है और उसे गोली न चलाने की चेतावनी दे रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन बंदूक से स्टंट करते हुए एक रील बनवा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पवन को लगा था कि पिस्तौल लॉक है। हालांकि, वह लॉक नहीं हुई और गोली चल गई। पवन के परिवार के सदस्य फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्याPoliceदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO