लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का खुलासा, पूर्णिमा की रात बाइक चलाना हो सकता है खतरनाक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 18:20 IST

रिसर्च में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1482 रातों में कुल 1329 लोगों का बाइक से एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें से 494 एक्सीडेंट पूर्णिमा की रात को हुआ है।

Open in App

अगर आप भी रात में बाइक राइड करने के शौकिन हैं तो जरा संभंल जाएं। जी हां, बाइकर्स यह खबर जरा गौर से पढ़ें। एक ताजा रिसर्च में सामने आया है कि पूर्णिमा की रात या ठीक उसके एक रात पर पहले या उसके बाद तक बाइक हादसे का खतरा सबसे ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पूर्णिमा की रात बाइकर्स का ध्यान भटक जाता है और जिससे दुर्घटना होने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है। 

यह रिसर्च कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टॉरंटो और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में हुई है। जिसमें कहा गया है कि पूरे चांद वाली रात, जिसे हम पूर्णिमा भी कहते हैं, इसमें सड़क हादसे ज्‍यादा होते हैं। रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पूर्णिमा की रात होने वाले सड़क हादसों की गिनती भी की है। साथ ही इस समय होने वाली हादसों की तुलना पूर्ण चंद्र से एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद वाली रातों में भी हुए सड़क हादसों से की है। ये आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। 

रिसर्च में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1482 रातों में कुल 1329 लोगों का बाइक से एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें से 494 एक्सीडेंट पूर्णिमा की रात को हुआ है। वहीं 988 रातें सामान्य थीं। कुल मिलाकर साल 1975 से 2014 के बीच पूरे चांद की 494 रातों में 4494 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।

वहीं इस रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कार चलाने वालों के मुताबिक बाइकर्स सबसे ज्‍यादा सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं और उसमें भी यह दुर्घटनाएं अधिकांश मामलों में बाइक चलाते वक्‍त ध्‍यान भटकने की वजह से होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे चांद वाली रात में रौशनी ज्‍यादा होती है, जो दिन के उजाले से काफी अलग होती है, चांद की चमक बाइकर्स का ध्यान भटकाती है। 

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटसड़क दुर्धटनापूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो