लाइव न्यूज़ :

गजराज के टशन के आगे सर्दी के छूटे पसीने! ठंड से बचाने के लिए गांववालों ने ऊनी कपड़े बुन हाथी को पहना दिए, तस्वीर आते ही वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 29, 2019 15:25 IST

तस्वीर में ऊनी वस्त्र पहने हुए हाथी और दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। वे हाथी को कुछ खिलाती हुई मालूम होती हैं। हाथी एक पैर मोड़कर स्टाइल में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। रंग-बिरंगे जंपर में हाथी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देयह तस्वीर आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट की।कासवान ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि मथुरा में गांववालों ने हाथी को जमा देने वाले तापमान वाली सर्दी से बचाने के लिए जंपर बुने।

उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी सीधे हड्डियों पर अटैक कर रही है। लोगों दिन का ज्यादातर वक्त ठिठुरते हुए बीत रहा है और गिरता हुआ तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। हम इंसान तो सर्दी का बंदोबस्त किसी ने किसी तरीके कर ही लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सड़क या जंगल में रहने वाले बेजुबान पशु-पक्षियों पर ठंड का क्या असर होता है। शायद इसी के बारे में सोचते हुए गांववालों का दिल पसीज उठा और उन्होंने गजराज के लिए ऊनी कपड़ों का इंतजाम कर दिया। 

ऊनी कपडों में गजराज का टशन तो आपको भी समझ आ रहा होगा, अब भला ऐसा में ठंड के पसीने क्यों न छूटें! बता दें कि वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहे गजराज उत्तर प्रदेश के मथुरा के हैं। यह तस्वीर आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट की। 

कासवान ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि मथुरा में गांववालों ने हाथी को जमा देने वाले तापमान वाली सर्दी से बचाने के लिए जंपर बुने। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर रोजर एलन नाम के शख्स ने ली थी।

तस्वीर में ऊनी वस्त्र पहने हुए हाथी और दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। वे हाथी को कुछ खिलाती हुई मालूम होती हैं। हाथी एक पैर मोड़कर स्टाइल में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। रंग-बिरंगे जंपर में हाथी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 

तस्वीर को देखकर लोग कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं-

हालांकि, परवीन कसाना ने एक और ट्वीट में लिखा, ''पुरानी तस्वीर में यह प्यारा लगता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें इतने घरेलूपन की जरूरत है। वे पहले से ही इन तापमानों के अनुकूल हैं।''

टॅग्स :हाथीअजब गजबवायरल कंटेंटमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी