लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चलती ट्रेन पर चढ़ना चाह रहा था शख्स अचानक पैर फिसला और फिर....घटना का क्लिप आया सामने

By आजाद खान | Updated: July 5, 2023 13:59 IST

घटना का वीडियो शेयर करते हुए सेंट्रेल रेलवे ने ट्विटर पर लिखा है कि "आपरेशन जीवन रक्षा आरपीएफ नागपुर...यात्री सुनील कुमार यशवंतपुर से निजामुद्दीन गाड़ी संख्या 12649 से चढ़ते समय संतुलन खोने के कारण गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच गिर गया। आरक्षक रविंद्र कुमार ने यात्री को देखा और बचाने के लिए दौड़े, उक्त आरक्षक द्वारा यात्री की जान बचाकर जीवनदान दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रेल रेलवे ने एक घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन में सवार होते हुए एक शख्स को गिरते हुए देखा गया है। ऐसे में शख्स की जान एक आरपीएफ ने बचाई है जिसकी तारीफ रेलवे ने भी की है।

Viral Video:  इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ते हुए एक शख्स को देखा जा सकता है। इस दिल दहला देने वाली घटना में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कोच और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में फिसल कर गिरते हुए देखा गया है। 

ऐसे में प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्री और रेलवे सुरक्षा बल के एक सिपाही ने सतर्कता दिखाई और शख्स की जान बचाई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सिपाही की खूब तारीफ की जा रही है और उसे इस काम के लिए रेलवे द्वारा आरपीएफ रवींद्र कुमार की सराहना की गई है 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन चल रही है और उसमें एक शख्स सवार होने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह चलती ट्रेन के नीचे आ जाता है। घटना को देख वहां मौजूद लोग डर जाते है और कुछ देर के लिए उन्हें कुछ समझ में भी नहीं आता है कि क्या करना है। 

क्लिप के अगले हिस्से में यह देखने को मिला है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्री और रेलवे सुरक्षा बल का एक सिपाही शख्स की जान बचाने के लिए दौड़ते है। ऐसे में काफी कोशिश के बाद शख्स को पटरी से बाहर निकाला जाता है और उसकी जान बचाई जाती है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह घटना नागपुर डिवीजन के अंदर आने वाले एक रेलवे स्टेशन पर घटी है। घटना के वीडियो को सेंट्रेल रेलवे ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि "आपरेशन जीवन रक्षा आरपीएफ नागपुर...यात्री सुनील कुमार यशवंतपुर से निजामुद्दीन गाड़ी संख्या 12649 से चढ़ते समय संतुलन खोने के कारण गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच गिर गया। आरक्षक रविंद्र कुमार ने यात्री को देखा और बचाने के लिए दौड़े, उक्त आरक्षक द्वारा यात्री की जान बचाकर जीवनदान दिया।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनागपुरRailwaysRPF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?