लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: ऑनलाइन ब्रेड ऑर्डर करने पर शख्स को फूड में मिला जिंदा चूहा, शिकायत करने पर कंपनी ने दिया यह जवाब

By आजाद खान | Updated: February 11, 2023 17:18 IST

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि ब्रेड के अंदर एक चूह फंसा हुआ है और वह जिंदा है। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि ब्रेड के पैकेट में एक छेद था जहां से चूहा पैकेट में घुसा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑनलाइन ऑर्डर किए हुए ब्रेड में जिंदा चूहा होने का दावा किया गया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने इस घटना को लेकर कंपनी से शिकायत भी की है।

Viral Video: फूड डिलीवरी ऐप्स द्वारा एक ब्रेड की डिलीवरी की गई है जिसमें एक जिंदा चूहा के होने की खबर सामने आई है। मामले में शिकायतकर्ता ने वीडियो के साथ फोटो भी शेयर किया है जिसमें चूहे को देखा जा सकता है। 

अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कुछ बातचीत को भी शेयर किया है जो वह फूड डिलीवरी कंपनी से इसे लेकर शिकायत किया है। ऐसे में कंपनी ने इस चूक के लिए शिकायतकर्ता से माफी भी मांगा है और मुद्दे को गंभीरता से लेने की बात कही है। 

वीडियो में क्या दिखा है

शिकायतकर्ता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह देखा गया है कि एक ब्रेड में जिसके पैकेट को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पैकेट में छेद था जहां से चूहा घुसा है और वह अभी भी जिंदा है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि ब्रेड के पैकेट में एक चूहा है जो दबा हुआ है और वह अभी भी जिंदा है। 

वीडियो बनाते हुए शिकायतकर्ता ने यह दावा किया है कि पैकेट में पहले से ही छेद था जिससे चूहा ब्रेड में घुसा था और वह यहां फंस गया था। वहीं ब्रेड के पैकेट पर कुछ स्टीकर लगा हुआ भी दिख रहा है। वायरल इस वीडियो में चूहे को रेंगते और हिलते हुए भी देखा गया है। 

कंपनी ने मानी गलती, बताया हो गई है बड़ी चूक

बताया जा रहा है कि यह घटना एक फरवरी को घटी है जब शिकायतकर्ता ने जाने-माने फूड ब्रांड से ब्रेड आर्डर किया था। लेकिन जब ब्रेड में जिंदा चूह मिला तो यूजर ने ट्विटर पर अपनी बात रखी और फोटो के साथ घटना का वीडियो को भी शेयर किया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने तीन फरवरी को इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो को शेयर किया है। 

शिकायतकर्ता ने कंपनी से भी इसकी शिकायत की है जिसे कंपनी के कर्मचारी ने गंभीरता से लिया है और मुद्दे को हल करने की बात भी कही है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे लेकर कमेंट्स किया है। 

टॅग्स :अजब गजबऐपभोजनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो