लाइव न्यूज़ :

ऑफर की कोल्ड ड्रिंक पड़ी भारी, 50 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

By वैशाली कुमारी | Updated: September 22, 2021 12:09 IST

पैसे ना चुकाने की वजह से शख्स को 50 हजार डॉलर यानी लगभग 36 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा और शायद उसे जेल भी हो सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्दे 38 वर्षीय जोसफ सोबोलवेस्की एक स्टोर में रुके हुए थेजोसेफ चोरी के इल्जाम में तीसरी बार पकड़े गए हैं

अमेरिका के पेंसिलवेनिया मे कोल्ड ड्रिंक के पूरे पैसे ना चुकाने की वजह से सजा होने की खबर सामने आई है। पैसे ना चुकाने की वजह से शख्स को 50 हजार डॉलर यानी लगभग 36 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा और शायद उसे जेल भी हो सकती है। 

दरअसल 38 वर्षीय जोसफ सोबोलवेस्की एक स्टोर में रुके हुए थे। उस स्टोर में एक कंपनी की कोल्ड ड्रिंक पर कुछ डिस्काउंट था। 3 डॉलर में बोतले मिल रही थी। उन्होंने काउंटर पर 2 डॉलर दिए और एक बोतल लेकर चले गए। उन्हें इस बात का पता नहीं था कि यह ऑफ़र प्रमोशन का हिस्सा है यह ऑफर तब मिलेगा जवाब दो बोतलें एक साथ ले। इसका मतलब यह हुआ कि एक बोतल 2.29 डॉलर की थी ना कि 1.5 डॉलर की। 

इसके बाद जब कैशियर को इस बात का पता चला कि जोसफ ने तिरालिस सेंट कम दिए हैं तो फौरन उनके पीछे भागे। सवाल करने पर जोसेफ ने कहा कि उन्होंने पूरे पैसे दिया और वह कार लेकर चले गए। 

कैशियर महिला ने इस बात को लेकर पुलिस को फोन कर दिया पेंसिलवेनिया की स्टेट पुलिस ने जोसेफ का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जेल में डाला गया और 50 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया। फिलहाल यह कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें 7 वर्ष की सजा भी हो सकती है। 

बता दें कि जोसेफ चोरी के इल्जाम में तीसरी बार पकड़े गए हैं। 10 साल पहले उन्होंने अपनी कार में गैस भरवाया था और बिना भुगतान की वह भाग गए थे। साल 2011 में उन्होंने जूते के कुछ जोड़े चुराए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह 7 साल की जेल काट चुके हैं। उन पर बार-बार जुर्म करने के कारण इतना ज्यादा जुर्माना लगाया गया है।

टॅग्स :अमेरिकाक्राइमवायरल वीडियोमनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो