लाइव न्यूज़ :

डेयरी मिल्क चॉकलेट के पैकेट में व्यक्ति को मिला रेंगता हुआ कीड़ा, वीडियो वायरल होने पर कैडबरी ने प्रतिक्रिया दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 11, 2024 10:20 IST

हैदराबाद के एक व्यक्ति को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के एक बार में एक जीवित कीड़ा रेंगता हुआ मिला। ये चॉकलेट उसने शहर के एक मेट्रो स्टेशन से खरीदा था।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के एक बार में एक जीवित कीड़ा रेंगता हुआ मिलाचॉकलेट उसने शहर के एक मेट्रो स्टेशन से खरीदा थाकैडबरी को सामने आना पड़ा और जवाब देना पड़ा

नई दिल्ली: हैदराबाद के एक व्यक्ति को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के एक बार में एक जीवित कीड़ा रेंगता हुआ मिला। ये चॉकलेट उसने  शहर के एक मेट्रो स्टेशन से खरीदा था। चॉकलेट के पैकेट में जिस व्यक्ति को एक जीवित कीड़ा रेंगता हुआ मिला उनका नाम रॉबिन ज़ैचियस है और उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया। रॉबिन ज़ैचियस ने शहर के अमीरपेट मेट्रो स्टेशन पर रत्नदीप रिटेल स्टोर से खरीदे गए उस चॉकलेट का बिल भी संलग्न किया जिसके लिए उन्होंने ₹45 का भुगतान किया था।

ज़ैकियस ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "आज रत्नदीप मेट्रो अमीरपेट में खरीदी गई कैडबरी चॉकलेट में एक कीड़ा रेंगता हुआ पाया गया। क्या इन उत्पादों की गुणवत्ता की जांच होती है? सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों के लिए कौन जिम्मेदार है?"

कुछ ही समय में ये पोस्ट वायरल हो गई लोग गुस्से में आ गए। इंटरनेट पर यूजर्स कैडबरी टीम से शिकायत करने, सैंपल लेने और जांच करने तथा कैडबरी पर मुकदमा करने और मुआवजे का दावा करने जैसी बातें करने लगे। 

यही नहीं ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने लिखा  "संबंधित खाद्य सुरक्षा टीम @AFCGHMC को इस मुद्दे पर सतर्क कर दिया गया है और इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा।"

इस मामले के बढ़ने के बाद कैडबरी को भी सामने आना पड़ा और जवाब देना पड़ा। कंपनी ने  पोस्ट का जवाब दिया और ग्राहक जैकियस से उनकी खरीद के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया। 

कंपनी ने एक्स पर लिखा, "नमस्ते, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में कैडबरी इंडिया लिमिटेड) उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने का प्रयास करता है, और हमें यह जानकर खेद है कि आपको एक अप्रिय अनुभव हुआ है। हमें आपकी चिंता का समाधान करने में सक्षम बनाने के लिए, कृपया हमें सुझाव @ mdlzindia.com पर लिखें। हमें आपके पूरा नाम, पता, फोन नंबर और खरीद विवरण चाहिए। आपकी शिकायत पर कार्रवाई करने में हमें सक्षम करने के लिए हम इन सभी विवरणों का अनुरोध करते हैं। धन्यवाद, उपभोक्ता वार्तालाप, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में कैडबरी इंडिया लिमिटेड)।"

टॅग्स :वायरल वीडियोहैदराबादभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…