लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे पर मलाला की चिट्ठी वायरल, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लगाई दखल देने की गुहार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 8, 2019 09:45 IST

मलाला ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया की गुहार लगाते हुए कहा है कि पिछले 70 साल से कश्मीरी संघर्ष कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कश्मीर मुद्दे पर एक चिट्ठी लिखी है।मलाला ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया की गुहार लगाते हुए कहा है कि पिछले 70 साल से कश्मीरी संघर्ष कर रहे हैं। 

नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कश्मीर मुद्दे पर एक चिट्ठी लिखी है। उनकी चिट्ठी गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। मलाला ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया की गुहार लगाते हुए कहा है कि पिछले 70 साल से कश्मीरी संघर्ष कर रहे हैं। 

यहां पढ़ें, कश्मीर मसले पर मलाला की पूरी चिट्ठी...

'कश्मीर के लोग उस वक्त से संघर्ष की जिंदगी जी रहे हैं जब मैं बच्ची थी, मेरे मम्मी-पापा बच्चे थे, मेरे दादा जवान थे। पिछले सात दशकों में कश्मीर के बच्चे हिसा में पले-बढ़े हैं।

मैं कश्मीरियों की चिंता करती हूं क्योकि दक्षिण एशिया मेरा घर है। एक घर जिसे में 1.8 बिलियन लोगों के साथ शेयर करती हूं जिसमें कश्मीरी भी शामिल हैं। हम अलग-अलग संस्कृति, धर्म, भाषा, खान-पान और रिवाज को मानते हैं। मैं जानती हूं कि हम लोग विभिन्नता के जरिए विश्व को क्या दे सकते हैं।

हमें एक-दूसरे को कष्ट पहुंचाने की जरूरत नहीं है। आज मैं कश्मीरी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चितंति हूं। संघर्ष में यही सबसे पहले पिसते हैं।

मैं उम्मीद करती हूं कि दक्षिण एशियाई, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और जुड़ी हुए लोग इस प्रताड़ना पर प्रतिक्रिया देंगे। हमें कोई भी असहमति हो लेकिन मानवाधिकार की रक्षा करनी चाहिए। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और कश्मीर में सात दशक पुराने संघर्ष को शांतिपूर्ण हल निकालना चाहिए।'

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले ने सभी का ध्यान खींचा है। अंतर्राष्ट्रीय तबकों में भी इस पर चर्चा हो रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के निर्णय के बारे में अन्य देशों को सूचना देने के मकसद से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं को फोन कर कश्मीर के हालिया घटनाक्रम पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमरान फोन पर विश्व नेताओं के संपर्क में हैं और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन की यात्रा करने वाले हैं जहां वह भारत के साथ संबंधों और कश्मीर की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमलालाधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो