लाइव न्यूज़ :

मैं जिंदा हूं! प्रशासन ने जीवित व्यक्ति को बना दिया मृत, उसे ही फोन कर मृत्यु प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 07:05 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। साथ ही यह कोविड-19 मामलों में सामने आ रही लापरवाही की भी नजीर है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे नगर निगम ने एक जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। निगम की ओर से फोन करके उन्हें प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने उन्हें कहा कि 22 अप्रैल 2021 को उनकी मृत्यु हो गई है। 

महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। साथ ही यह कोविड-19 मामलों में सामने आ रही लापरवाही की भी नजीर है। दरअसल एक शख्स को प्रशासन ने मृत घोषित कर दिया और उसी व्यक्ति को फोन करके कहा कि आपका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार है आप आकर इसे ले जा सकते हैं। जरा सोचिए एक जिंदा व्यक्ति को अपने ही मरने की खबर सुनकर कैसा लगा होगा। 

महाराष्ट्र के ठाणे में 55 वर्षीय शिक्षक को उस वक्त झटका लगा जब इस सप्ताह की शुरूआत में उनके पास ठाणे नगर निगम से एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि उनका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार है और वह आकर इसे ले जाए। 

अधिकारी ने बताया कि अप्रैल में उनकी मृत्यु हो गई

शहर के निवासी चंद्रशेखर देसाई जब टीएमसी कार्यालय गए, तो उन्हें कथित तौर पर एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 22 अप्रैल, 2021 को उनकी ’मृत्यु’ हो गई थी। 

कोरोना संक्रमित हुए, प्रशासन ने मृत घोषित किया

मृत्यु प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि वह दस महीने पहले एक कोविड रोगी थे। इस घटना से हतप्रभ देसाई ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि वह वास्तव में अक्टूबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन घर में पृथक-वास करके वह ठीक हो गए थे। हालांकि प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

स्कूल शिक्षक हैं देसाई

निगम अधिकारियों से इस संबंध में कई बार प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं और मेरे परिवार को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि इस गलती को जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो मैं मुश्किल में पड़ सकता हूं। देसाई घाटकोपर की एक स्कूल में शिक्षक हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो