लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः हफ्ते भर पहले उद्धव ठाकरे के समर्थन में बहाए थे आंसू, अब इस विधायक ने बदला पाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 16:11 IST

महाराष्ट्रः संतोष बांगड़ ने हाथ जोड़कर रोते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित किया था। शिवसेना में हुई बगावत को विश्वासघात कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास तय बहुमत था उद्धव ठाकरे को अभी एक और झटका लगना बाकी थाएक-एक कर शिवसेना के विधायक शिंदे कैंप में गुवाहटी पहुंच गए

मुंबईः एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के नए सीएम बनने के बाद सबको लग रहा था कि सियासी ड्रामे का अंत हो गया है। खैर ये कहना गलत नहीं होगा कि पिक्चर अभी बाकी है। एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे के करीबी और बालासाहेब ठाकरे के सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक कहे जाते हैं।

हालांकि उन्होंने बगावत की तो महाविकास अघाड़ी सरकार को कानों कान खबर नहीं हुई। जब पता लगा तब तक पासा पलट चुका था। एक-एक कर शिवसेना के विधायक शिंदे कैंप में गुवाहटी पहुंच गए और यहां महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई।

बहुमत परीक्षण की बारी आई तो सबको लगा कि अब क्या ही बदलेगा जो होना था सो हो गया। लेकिन उद्धव ठाकरे को अभी एक और झटका लगना बाकी था। वो विधायक जो कभी उद्धव ठाकरे के लिए आंसू बहा रहा था वो भी विश्वास मत से पहले पलट गया। 

विश्वास मत से पहले शिंदे गुट में शामिल हुए संतोष बांगड़

विश्वास मत साबित करने से पहले महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास तय बहुमत था लेकिन अब उद्धव ठाकरे के समर्थन करने वाले बचे हुए विधायक भी क्या ही करते। अपना राजनीतिक भविष्य बर्बाद करने से बेहतर उन्हे पाला बदलना ही लगा।

विश्वास मत साबित करने से एक रात पहले विधायक संतोष बांगड़ भी शिंदे गुट का हिस्सा बन गए। गौर करने वाली बात ये हैं कि संतोष बांगड़ वहीं विधायक है जो करीब एक हफ्ते पहले ही उद्धव ठाकरे के समर्थन में सार्वजनिक रूप से रो पड़े थे। 

हफ्ते भर पहले उद्धव ठाकरे के समर्थन बहाए थे आंसू

बता दें कि 24 जून को जब उद्धव ठाकरे विधायकों को एकनाथ शिंदे के बागी गुट में शामिल होने से रोकने के लिए लड़ रहे थे तब संतोष बांगड़ ने हाथ जोड़कर रोते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित किया था। उन्होने उद्धव ठाकरे में आंसू भी बहाए थे और शिवसेना में हुई बगावत को विश्वासघात कहा था। उन्होने इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो