लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में 'दुखी पतियों' ने की पीपल की पूजा, 108 चक्कर लगाकर मांगी मन्नत- फिर ऐसी पत्नी न मिले

By भाषा | Updated: June 14, 2022 15:08 IST

महाराष्ट्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ पुरुषों ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पीपल के एक पेड़ की पूजा की। पेड़ के 108 चक्कर लगाते हुए इन्होंने मन्नत मांगी कि उन्हें फिर से ऐसी जीवनसंगिनी न मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पत्नियों से तंग पुरुषों के एक समूह ने किया प्रदर्शन, पीपल की पूजा की।पुरुषों के इस समूह ने अपने साथ ‘अन्याय’ के खिलाफ कानून बनाने की भी मांग की।पीपल के एक पेड़ के चारों ओर घड़ी की सुई के उलट 108 चक्कर लगाते हुए मांगी मन्नत।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में यहां एक दिलचस्प मामला देखने को मिला जब अपनी पत्नियों से तंग पुरुषों के एक समूह ने प्रदर्शन करते हुए घर पर उनके साथ हो रहे ‘अन्याय’ के खिलाफ कानून बनाने की मांग की तथा पीपल के एक पेड़ के चारों ओर घड़ी की सुई के विपरीत 108 चक्कर लगाते हुए मन्नत मांगी कि उन्हें फिर से ऐसी जीवनसंगिनी न मिले।

अपनी पत्नियों से नाखुश कुछ पुरुषों ने अपनी शिकायतें रखने के लिए कुछ साल पहले औरंगाबाद में ‘पत्नी पीड़ित’ आश्रम बनाया था। उन्होंने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। आश्रम के संस्थापक भारत फुलारे ने ‘वट पूर्णिमा’ के अवसर पर कहा कि महिलाएं केले के पेड़ की पूजा करती है और खुशहाल वैवाहिक जीवन तथा सात जन्मों के लिए यही पति मिलने की प्रार्थना करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अत: इससे एक दिन पहले हमने यहां पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए फिर कभी ऐसी जीवनसंगिनी न मिलने की प्रार्थना की। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कानून हैं लेकिन उनका दुरुपयोग किया जा रहा है।’’ फुलारे ने कहा, ‘‘अब पुरुषों के लिए भी कानून बनाने की आवश्यकता है ताकि वे उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके। इसलिए हमने यह प्रदर्शन किया।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो