लाइव न्यूज़ :

बिहार में डॉक्टरों ने की शराब पार्टी, पप्पू यादव ने नीतीश से पूछा, "गरीबों के लिए अलग कानून और इनके लिए अलग"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 08:28 IST

पप्पू यादव ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ऐसी तस्वीर साझा की, जिसमें बिहार के कई सम्मानित डॉक्टर दरभंगा मोडिकल कॉलेज में आयोजित एक मेडिकल कांफ्रेंस के बाद कथिततौर पर शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशराबबंदी के बावजूद दरभंगा मोडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने छलकाया जाम, की शराब पार्टी पप्पू यादन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि बिहार में ग़रीबों के शराबबंदी का अलग क़ानून है क्यापप्पू यादव द्वारा एक्स पर साझा किये गये पोस्ट से नीतीश सरकार के शराबबंदी का दावा फेल नजर आया

पटना:बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू किये गये सख्त शराबबंदी कानून की एक बार फिर उस समय धज्जियां उड़ती हुई नजर आईं, जब जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ऐसी तस्वीर साझा की, जिसमें बिहार के कई सम्मानित डॉक्टर दरभंगा में आयोजित एक मेडिकल कांफ्रेंस के बाद कथिततौर पर शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर नीतीश सरकार द्वारा शराबबंदी को लेकर किये जा रहे तमाम दावों को फेल बताते हुए शराब पार्टी की फोटो पोस्ट की और लिखा, "बिहार में ग़रीबों के शराबबंदी का अलग क़ानून है और दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और डॉक्टरों के लिए अलग क़ानून है क्या? दरभंगा में पेडिकॉन कांफ्रेंस में शराब परोसी जा रही थी। डॉक्टर लोग लुत्फ़ उठा रहे थे, प्रशासन सोई हुई थी, आख़िर कब तक यह चलेगा?? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इसका संज्ञान लें"

दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीस कुमार लगातार इस बात का दावा करते हैं कि प्रदेश सरकार शराब के मामले में जिरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है लेकिन बावजूद उसके बिहार में आए दिन शराब तस्करी, शराब के होने वाली मौतें और शराब पार्टी की ऐसी भयावह तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

इन तस्वीरों से एक बात तो साफ है कि बिहार में शासन के इकबाल पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर प्रशासन की सख्ती के बावजूद कैसे डॉक्टरों के कांफ्रेंस में शराब परोसी गई।

बताया जा रहा है कि बीते 14, 15 और 16 दिसंबर को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पेडिकॉन कांफ्रेंस का आयोजन हुआ था। उस दौरान कथित तौर पर कॉलेज के गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की शराब पार्टी हुई थी। इस कॉन्फ्रेंस में न केवल बिहार बल्कि अन्य राज्यों के डॉक्टर भी शामिल हुए थे।

टॅग्स :शराबपप्पू यादवदरभंगानीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो