लाइव न्यूज़ :

तेंदुए ने पति पर किया हमला तो लड़ गई पत्नी, खतरनाक पंजों से आजाद कराया पति को, जानिए कैसे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 30, 2022 18:53 IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की पारनेर तहसील के दरोदी गांव में एक परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी घर की मालकिन संजना को एहसास हुआ कि उनके घर के बाहर तेंदुआ आया है। जब उनका पति गोरख घर के बाहर चेक करने के लिए गया तो तेंदुएं ने उन पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपति को बचाने के लिए 30 साल की संजना पावड़े ने तेंदुए पर ही उल्टा हमला कर दिया संजना की वीरता के कारण महिला उसका पति गोरख तेंदुए के चंगुल से आजाद हुआ वन विभाग के अधिकारियों ने संजना पावड़े के इस बहादुरी की बहुत तारीफ की है

पुणे: पति पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, जिंदगी लगी थी दाव पर तभी पत्नी कूद पड़ी बीच में और बचा ली अपने पति की जिंदगी। जी हां, महाराष्ट्र के एक गांव की एक महिला ने गजब का हौसला दिखाते हुए अपने पति को खतरनाक तेंदुए के चंगुल से बचा लिया। इसके लिए वो सीधे तेंदुए से ही लड़ पड़ी और औरत के अप्रत्याशीत हमले से सहमा तेंदुआ दुम दबाकर भाग गया।

वन अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में बुधवार को बताया कहा कि 30 साल की संजना पावड़े ने पति पर हमला करने वाले तेंदुए की पूंछ पकड़ ली और इस तरह से खींचा की उसके पकड़ में फंसा संजना का पति आजाद हो गया। वन अधिकारियों ने कहा कि महिला की वीरता के कारण ही उसका पति मौत के मुंह से बचकर वापस आ पाया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 25 और 26 मार्च की दरम्यानी रात अहमदनगर जिले की पारनेर तहसील के दरोदी गांव की है। वन रक्षक अठारे ने कहा, "जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे, तब संजना को उनके घर के बाहर एक तेंदुए की मौजूदगी का अहसास हुआ। उसने अपने पति गोरख दशरथ पावड़े को जगाया कि वो बाहर जाकर चेक करे कि कहीं सच में तो तेंदुआ उसके घर पर हमला करने के लिए नहीं आ गया है।"

पत्नी संजना के कहने पर पति गोरख घर के बाहर निकला तभी अचानक घात लगाये तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। इस खौफनाक वाकये से घबराकर गोरख ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पति की आवाज सुनकर संजना फौरन घर से बाहर निकली और बिना डरे हुए सीधे तेंदुए के सामने पहुंच गई।

अठारे ने बताया कि तेंदुआ गोरख की पीठ को अपने पंजों से पकड़ने की कोशिश कर रहा था तभी संजना ने उसकी पूंछ पकड़ी और वापस पीछे की ओर खींचने लगी। तेंदुआ लगातार गोरख को अपने पंजों से दबोचने की कोशिश कर रहा था लेकिन संजना के कारण वो अपने मकसद में पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा था। संजना लगातार अपने पति को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश कर रही थी तभी गोरख के पिता और घर का पालतू कुत्ता भी शोर सुनकर वहां आ गये। 

अठारे ने कहा, "गोरख के पिता ने तेंदुए को लाठी और पत्थरों से मारना शुरू कर दिया और कुत्ते ने भी मालिक की जान बचाने के लिए तेंदुए पर हमला कर दिया। चारों ओर से हो रहे हमले के कारण तेंदुए की पकड़ ढीली हो गआ और गोरख उसके खतरनाक पंजों से आजाद हो गया। लगातार हो रहे हमलों से बचने के लिए तेंदुए वापस जंगल की ओर भाग गया।" 

वन रक्षक अठारे ने कहा, "आमतौर पर तेंदुआ किसी व्यक्ति या पशु पर जब भी हमला करता है तो वह सबसे पहले उसके गले को दबाच लेता है और गोरख के केस में उसने ठीक वैसा ही किया लेकिन गोरख की पत्नी संजना के साहस और अचानक हमले के कारण तेंदुए को गोरख की गर्दन छोड़नी पड़ी।"

जानकारी के अनुसार तेंदुए के हमले में गोरख को सिर और हाथ में चोट लगी है। हमले के फौरन बाद परिवार के लोग गोरख को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गोरख का इलाज करके छुट्टी दे दी।

घटना के संबंध में खुद संजना ने कहा, "बहुत ही मुश्किल भरा समय था मेरे लिए, जब मैंने तेंदुए को अपने पति पर हमला करते हुए देखा। मैंने अपनी पूरी ताकत और हिम्मत से उस पर हमला किया। कुछ समझ नहीं आया तो मैंने हमलावर तेंदुए की पूंछ पकड़ ली और उसे वापस खींचने लगी। इस वजह से डर गया और मेरे पति को आजाद कर दिया।"

टॅग्स :अजब गजबमहाराष्ट्रAhmed NagarPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…