लाइव न्यूज़ :

Latur Man Cracks Competitive Exams: एक साथ 4 नौकरी, दर्जी के 24 वर्षीय बेटे ने किया कमाल, नरसिंह विश्वनाथ जाधव की प्रतिभा और दृढ़ निश्चय को सलाम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2024 13:58 IST

Latur Man Cracks Competitive Exams: नरसिंह के चाचा शिक्षक हैं। नरसिंह जाधव ने अपनी स्कूली शिक्षा निलंगा के महाराष्ट्र विद्यालय से पूरी की।

Open in App
ठळक मुद्देLatur Man Cracks Competitive Exams: परीक्षा के परिणाम की घोषणा 16 मार्च 2024 को हुई थी।Latur Man Cracks Competitive Exams: कनिष्ठ अभियंता और जल संसाधन विभाग में सीईए के परीक्षा उत्तीर्ण करना है।Latur Man Cracks Competitive Exams: इस दिशा में लगातार कड़ी मेहनत की।

Latur Man Cracks Competitive Exams:महाराष्ट्र के लातूर में एक दर्जी के 24 वर्षीय बेटे ने प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का असाधारण उदाहरण पेश करते हुए बहुत कम समय के भीतर चार प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं, हालांकि उनका इरादा यहीं रुकने का नहीं बल्कि प्रथम श्रेणी का अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने का है। महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा कस्बे में रहने वाले नरसिंह विश्वनाथ जाधव एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नरसिंह के पिता विश्वनाथ जाधव पेशे से दर्जी हैं। नरसिंह जाधव अपने पहले ही प्रयास में सिविल इंजीनियर सहायक (सीईए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परभाणी जिले के सेलु में लोक निर्माण विभाग में सीईए के पद पर तैनात हुए हैं। परीक्षा के परिणाम की घोषणा 16 मार्च 2024 को हुई थी।

उनकी अन्य उपलब्धियों में पालघर जिला परिषद में कनिष्ठ अभियंता और जल संसाधन विभाग में सीईए के परीक्षा उत्तीर्ण करना है। नरसिंह ने कनिष्ठ अभियंता की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था, जिसके नतीजों को घोषणा मार्च में ही हुई थी। नरसिंह जाधव ने पालघर जिला परिषद में सीईए की परीक्षा भी पास की, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया।

चूंकि ये सभी पद प्रथम श्रेणी में नहीं आते इसलिए नरसिंह ने राजपत्रित अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई जारी रखने और अधिक परीक्षाएं देने का संकल्प लिया है। नरसिंह जाधव ने कहा, ''मैंने प्रथम श्रेणी अधिकारी का पद हासिल करने की महत्वाकांक्षा के साथ अपना सफर शुरू किया और इस दिशा में लगातार कड़ी मेहनत की।

हालांकि मैं लोक निर्माण विभाग में सीईए के रूप में शामिल हो गया हूं लेकिन मैं अपनी पढ़ाई यहां नहीं रोकूंगा और प्रथम श्रेणी का अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास जारी रखूंगा। मुझे अपने चाचा डॉ. सतीश जाधव से प्रेरणा मिली।'' नरसिंह के चाचा शिक्षक हैं। नरसिंह जाधव ने अपनी स्कूली शिक्षा निलंगा के महाराष्ट्र विद्यालय से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने लातूर के पूरनमल लाहोटी पॉलिटेक्निक से पढ़ाई की और फिर पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। नरसिंह ने कई चुनौतियों और वित्तीय समस्याओं का सामना करते हुए कड़ी मेहनत की है। नरसिंह जाधव प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक आदर्श बन गए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी