लाइव न्यूज़ :

कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं और करण जौहर ने अपनी हार मान ली है, पार्टी में एक साथ नजर आने पर अभिनेता ने कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 16:43 IST

ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। इस पार्टी में कंगना और करण एक साथ शामिल हुए थे..

Open in App
ठळक मुद्देईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने पार्टी का आयोजन किया थाइसमें कंगना रनौत, करण जौहर और दीपिका भी शामिल हुईं थीं

मुंबईः सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में करण जौहर और कंगना रनौत के एक साथ शामिल होने को लेकर कमाल आर खान (केआरके) ने कहा है कि मैं सपने में भी सोच नहीं सकता जिस शख्स को कंगना पिछले पांच साल से गालियां दे रही हैं, वह उनके साथ पार्टी कर सकता है। 

केआरके ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि यह इस बात का सबूत है कि कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं और करण जौहर ने अपनी हार मान ली है। केआरके ने ट्वीट किया, मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि करण जौहर, कंगना रनौत के साथ पार्टी कर सकते हैं जिन्होंने पिछले 5 सालों में उन्हें बहुत गालियां दीं। यह इस बात का सबूत है कि करण ने हार मान ली है। करण ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। करण ने माना है कि कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं।

गौरतलब है कि ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। इस पार्टी में कंगना और करण एक साथ शामिल हुए तो इसकी चर्चाएं जोरों पर रहीं। जिस पार्टी में कंगना पहुंची, वहां करण जौहर, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई हस्तियां पहुंची थीं। कंगना ने यहां सलमान खान के साथ ईद के त्योहार का लुत्फ उठाया।

ईद की पार्टी में कंगना सफेद रंग के शरारा में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। पैपराजी के लिए दीपिका और रणवीर ने भी पोज दिए। जहां दीपिका काले रंग के एंब्रॉयडरी वाले कुर्ता सलवार में हैवी ईयररिंग्स के साथ थीं, वहीं रणवीर प्रिंटेड शर्ट और डेनिम्स में नजर आए। दोनों लगातार चैट कर रहे थे क्योंकि फोटोग्राफर्स ने उन्हें एंट्री पर क्लिक किया था।

टॅग्स :कंगना रनौतकमाल आर खानकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव