लाइव न्यूज़ :

KGF Chapter 2: रॉकी भाई के सिगरेट पीने के स्टाइल से प्रभावित होकर नाबालिग ने फूंक डाली पूरी पैकेट की Cigarette, फिर.....जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 28, 2022 14:41 IST

KGF Chapter 2: इस घटना के बाद नाबालिग ने बताया कि उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। लड़के को बहुत ही तेज खांसी भी हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म KGF Chapter 2 से प्रभावित होकर एक नाबालिग ने पूरा पैकेट का सिगरेट ही पी लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को देखते हुए डॉक्टरों ने भी बच्चों के माता पिता को सलाह दी है।

हैदराबाद:फिल्म KGF Chapter 2 के रॉकी भाई से एक 15 साल लड़का इतना प्रभावित हो गया कि उसने एक बार में पूरी सिगरेट का पैकेट ही पी लिया। लड़के के इस हरकत से उसे काफी परेशानी होने लगी और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि KGF Chapter 2 में रॉकी भाई के किरदार ने सिगरेट पीते हुए कई सीन शॉट किए हैं। इस फिल्म में सिगरेट पीने के सीन न केवल बच्चे बल्कि बड़ो को भी प्रभावित करना वाला सीन है। यही कारण है कि डॉक्टर बच्चों के माता पिता को यह सलाह देते रहते है कि वे उनकी सही से देखभाल करें। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के एक नाबालिग ने पहले फिल्म KGF Chapter 2 को दो बार देखा और उसके बाद उसने एक सिगरेट की पैकेट खरीदी। इसके बाद एक बार में उसने पूरी पैकेटी की सिगरेट पी ली। इस घटना के बाद उसकी हालात खराब होने लगी और उसके परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में ले गए। नाबालिग ने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और इसके साथ उसे खांसी भी हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसकी जान बचाई। एशियननेट न्यूज के मुताबिक, शनिवार को लड़के का इलाज हैदराबाद के सेंचुरी हॉस्पिटल में कराया गया और इसके बाद उसकी काउंसलिंग भी हुई थी।

डॉक्टरों ने बच्चों के माता पिता को दी सलाह

इस घटना के बाद हैदराबाद के सेंचुरी हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ रोहित रेड्डी पथुरी ने एशियननेट न्यूज को बताया कि इस तरह की फिल्मों से अकसर बच्चे प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में पाता पिता को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वे उनका ध्यान रखें कि उनका लड़का क्या कर रहा है। साथ ही साछ उन्होंने फिल्म निर्माताओं और एक्टरों से भी अपील करते हुए कहा कि वे किसी फिल्म में इस तरह के सीन न दिखाएं। इससे दर्शकों पर बुरा असर पड़ता है। 

 

टॅग्स :केजीएफअजब गजबफिल्मक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी