लाइव न्यूज़ :

सिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 16, 2026 09:35 IST

जम्‍मू कश्‍मीरः  अधिकारी ने बताया कि बचाव टीमों ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई घंटों तक मुश्किल मौसम की विपरीत परि‍स्थितियों में काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया। अचानक और भारी बर्फबारी के कारण 31 वाहन फंस गए थे। फंसे 220 से अधिक यात्रियों को बचाने में सुरक्षाबल कामयाब रहे हैं।

Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में बेमौसमी बर्फबारी ने कहर बरपाना आरंभ किया है। सिंथन टाप पर बर्फबारी के बीच फंसे 220 से अधिक यात्रियों को बचाने में सुरक्षाबल कामयाब रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात 220 से ज्‍यादा यात्रियों को उस समय बचाया गया जब सिंथन टाप पर अचानक और भारी बर्फबारी के कारण 31 वाहन फंस गए थे। उन्होंने बताया कि ताजा बर्फ़बारी के बाद यह ऊंचाई वाला दर्रा बंद हो गया था, जिसके बाद फंसे हुए यात्रियों ने तुरंत मदद के लिए आपात संदेश भेजा। एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि बचाव टीमों ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई घंटों तक मुश्किल मौसम की विपरीत परि‍स्थितियों में काम किया।

सभी 220 यात्रियों को उनके वाहनों के साथ सुरक्षित निकाल लिया गया। यह अभियान रात करीब 11:30 बजे सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जब उन्हें कोकरनाग शहर तक पहुंचा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एजेंसी और पुलिस विभाग के बीच समय पर तालमेल से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया जा सका। अधिकारी ने यात्रियों को सलाह दी कि ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जांच कर लें, और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जारी सलाह का सख्ती से पालन करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?