लाइव न्यूज़ :

आईपीएस ऑफिसर ने लिखा बीवी जलेबी नहीं खाने देती, पत्नी ने दिया जबरदस्त जवाब, जमकर वायरल हो रहा ट्वीट

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 15:06 IST

आईपीएस अधिकारी डॉ. संदीप मित्तल ने जलेबी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनकी पत्नी ने इस पोस्ट पर जबरदस्त रिप्लाई किया और यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी डॉ. संदीप मित्तल ने जलेबी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।उनकी पत्नी ने इस पोस्ट पर जबरदस्त रिप्लाई किया और यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया है। मित्तल ने जलेबी के लिए अपनी भावनाओं को पेश करते हुए लिखा कि बीवी जलेबी नहीं खाने देती है। 

आईपीएस अधिकारी डॉ. संदीप मित्तल ने जलेबी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनकी पत्नी ने इस पोस्ट पर जबरदस्त रिप्लाई किया और यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस पोस्ट में डॉ. मित्तल ने जलेबी को लेकर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया था और बताया था कि बचपन में एक बड़ी जलेबी 25 पैसे की आती थी। 

बचपन में डॉ. मित्तल सोचते थे कि बड़े होने पर वह जलेबियां खरीदेंगे और उनका आनंद लेंगे। हालांकि अब जब उन्होंने कमाना शुरू किया है तो उनकी पत्नी उन्हें जलेबी खाने नहीं देती है। 

मित्तल ने ट्विटर पर इसे लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'बचपन में 25 पैसे की एक बड़ी जलेबी आती थी। सोचते थे कि बड़े होने के बाद कमाएंगे और रोज तीन-चार जलेबी खाया करेंगे। अब कमाने लगे तो बीवी जलेबी खाने नहीं देती।'

डॉ. मित्तल के ट्वीट का उनकी पत्नी ने भी जवाब दिया है। चार शब्दों के जवाब में डॉ. रिचा मित्तल ने जो कहा है उसको पढ़कर बहुत से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। डॉ. रिचा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज आप घर आओ...'। 

उनका यह ट्वीट करना था कि लोगों ने एक के बाद एक जबरदस्त कमेंट करने शुरू कर दिए। एक शख्स ने लिखा, 'आज खैर नहीं मिस्टर मित्तल'।  वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये खाने के आमंत्रण सा लग रहा है, लेकिन कौनसे वाला आप लोग जानो।' एक अन्य ने लिखा, 'खुदा खैर करे।' अब तक उनके इस ट्वीट को एक हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने रीट्वीट भी किया है। 

 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी