लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट स्टार और मीम्स में दिखने वाली बिल्ली 'ग्रंपी कैट' को सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि

By रजनीश | Updated: May 19, 2019 12:30 IST

वेब्बी अवॉर्ड्स 2013 में ग्रंपी कैट मीम ऑफ द इयर भी बनी। खास बात यह है कि इसने 'गंगनम स्टाइल' को भी पीछे छोड़ दिया। इस बिल्ली ने एक टीवी विज्ञापन किया था।

Open in App

सोशल मीडिया के जरिए मशहूर हुई और करोडों लोगों के चेहरे मुस्कान बनने वाली 'ग्रंपी कैट' नाम की बिल्ली अब नहीं रही। अमेरिका के ऐरिजोना प्रांत की रहने वाली उसकी मालकिन ने ट्विटर पर बताया कि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के चलते बीते मंगलवार को बिल्ली की मौत हो गई। वह 7 साल की थी। 

यह वही क्यूट सी दिखने वाली बिल्ली थी, जिस पर खूब मीम्स बनाए गए। इसको लोग अलग मूड और एक्सप्रेशन दिखाने के लिए इस्तेमाल करते थे। ग्रंपी कैट पहली बार 6 साल पहले दुनिया के सामने आई, जब उसकी मालकिन ने सोशल साइट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'ग्रंपी कैट से मिलिए'। इसके बाद इस बिल्ली के चहेतों की संख्या बढ़ती ही चली गई। 

उसके बाद से लोगों ने इस बिल्ली की फोटो शेयर करना शुरू किया और देखते देखते सोशल मीडिया में इसके मीम्स की बाढ़ आ गई। बिल्ली के फेमस होने की वजह इसका एक अलग लुक था, जिसमें वह थोड़ी चिढ़ी हुई या कहें कि आंखें चढ़ी हुई दिखती थी। 

वेब्बी अवॉर्ड्स 2013 में ग्रंपी कैट मीम ऑफ द इयर भी बनी। खास बात यह है कि इसने 'गंगनम स्टाइल' को भी पीछे छोड़ दिया। इस बिल्ली ने एक टीवी विज्ञापन किया था। एक दुकान में सैकड़ों चीजों पर उसकी तस्वीर भी देखी गई है। यह कैट एक फिल्म में भी दिखाई दी, उसे न्यू यॉर्क मैगजीन के कवर पर भी जगह मिली। उसके चाहने वाले सोशल मीडिया पर अपने तरीके से उसे याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं...इस बिल्ली के कमाई के अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि 2014 की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस बिल्ली ने 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए। साल 2018 में बिल्ली की मालकिन ने लगभग 7 लाख डॉलर कॉपीराइट के जरिए कमाई किया। इस बिल्ली के इंस्टाग्राम में 2.5 मिलियन के लगभग फॉलोअर हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो