लाइव न्यूज़ :

दरोगा बाबू ने एसपी साहब से मांग ली रिश्वत, 'गंगाजल' वाले 'मंगनी राम' स्टाइल में हुए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 14, 2022 22:00 IST

बिहार के शेखपुरा में तैनात एक दरोगा जी ने अपने ही जिले के एसपी साहब को रिश्वत के लिए सरेराह रोक दिया। लेकिन जब दरोगा जी को पता चला कि जिससे वो पैसा मांग रहे हैं वो उनके ही कप्तान साहब हैं तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के शेखपुरा जिले में फिल्म 'गंगाजल' का एक सीन हूबहू सच हो गया 'गंगाजल' वाले मंगनी राम की तरह एक दरोगा जी ने अपने ही कप्तान से सरेराह मांग ली रिश्वतदरोगा जी की रिश्वत मांगने की हिम्मत देखकर एक बार तो खुद एसपी साहब भी सकते में आ गये

शेखपुरा: प्रकाश झा ने बिहारी तड़का मारते हुए एक फिल्म बनाई थी, 'गंगाजल' लेकिन तब शायद उन्हें भी इस बात तक का अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी फिल्म का एक सीन बिहार के शेखपुरा जिले में हूबहू सच हो जाएगी। जी हां, अभिनेता अजय देवगन की स्‍टारकास्‍ट वाली फिल्‍म ‘गंगाजल’ का दारोगा मंगनी राम वाला सीन वाकई में सच हो गया है।

शेखपुरा में तैनात बिहार पुलिस के एक दरोगा जी ने अपने ही जिले के एसपी साहब को रिश्वत के लिए सरेराह रोक दिया। लेकिन जब पता दरोगा जी को चला कि जिससे वो पैसा मांग रहे हैं वो उनके ही कप्तान साहब हैं तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

बताया जा रहा है कि एसपी के हत्थे रिश्वत मांगने के चक्कर में पकड़ा गया एएसआइ रास्‍ते से गुजरने वाली सभी गाड़ियों से समान भाव से नजराना लेता था। क्या ट्रक, ट्रैक्टर, बस वो तो बाइक और स्‍कूटर वालों को भी बिना 50-100 का पत्ता दिये बिना आगे नहीं बढ़ने देता था।

इस घुसखोरी से तंग आकर शहर के कुछ लोगों ने मामले में सीधे एसपी कार्तिकेय के शर्मा से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद जब एसपी साहब खुद बाइक से मौका-ए-वारदात पर पहुंचे तो एएसआइ ने उनसे भी इशारे में कहा कि जेब में से कुछ निकालिये, दीजिए और आगे बढ़ जाइये।

वाहनों से अवैध वसूली करने में वाले इस दरोगा जी की हिम्मत देखकर एक बार तो खुद एसपी साहब भी सकते में आ गये लेकिन उन्होंने फौरन उसी जगह सड़क पर ही वसूली करने वाले दरोगा साहब को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश भी दे दिया।

इस मामले में स्वयं एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि कसार थाने में तैनात दरोगा रणवीर प्रसाद को रंगेहाथों सड़क पर रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया है। उसके बाद उसे अवैध वसूली का दोषी पाते हुए पद से निलंबित कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि दरोगा जी चांदी पहाड़ से पत्थर और डस्ट लेकर निकलने वाले वाहनों से अवैध वसूली किया करते थे। दरोगा रणवीर प्रसाद के बारे में लोगों ने एसपी साहब को बताया कि वह रास्ते में बाइक से आने-जाने वालों को भी पुलिस का रौब दिखाकर 100-50 झटक लेता था।

रिश्‍वतखोर दरोगा जी को पकड़ने के लिए शनिवार की तड़के एसपी कार्तिकेय के शर्मा खुद बिना वर्दी पहने आम नागरिक की तरह बाइक चलाकर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि रुपये वसूलने में मशगूल दरोगा ने झट से एसपी साहब को भी हाथ देकर रोक दिया।

बाइक पर बैठे एसपी को रोकने के बाद दरोगा रणवीर प्रसाद जैसे ही बाइक के पास पहुंचा, अपने कप्तान को देखकर पसीने से तर-बतर हो गया। हालांकि तब तक एसपी अपनी आंखों से उसकी सारी करतूत को भांप चुके थे और मौके पर ही रणवीर प्रसाद को निलंबित कर दिया।

टॅग्स :बिहारBihar PolicePolice ASIPolice DepartmentPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल