लाइव न्यूज़ :

Indigo ने ट्विटर पर 'पोहा' को बताया 'फ्रेश सलाद', यूजर्स कर रहे हैं जमकर ट्रोल

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 30, 2023 21:14 IST

भारतीय एयरलाइन कंपनी ने एक ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया जिसके बाद यूजर्स ने इंडिगो को जमकर ट्रोल किया ।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो को यूजर्स ने किया ट्रोलइंडिगो ने पोस्ट साझा कर 'पोहा' को बताया 'सलाद'लोगों ने कहा यह किसी भी तरह से 'सलाद' नहीं, यह 'पोहा' का अपमान है

नई दिल्ली: भारतीय नाश्ते में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली डिश 'पोहा' तो आप जानते ही होंगे। लेकिन भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो के एक पोस्ट के बाद पोहा अब एक सलाद के रूप में जाना जा रहा है। 

दरअसल एयरलाइन ने 28 जनवरी को फ्लाइट पर परोसे जाने वाले ताजा सलाद के बारे में एक पोस्ट साझा किया। ट्विटर द्वारा साझा की गई उस तस्वीर में एक कटोरी में पोहा रखा है, जिसमें नींबू का रस डाला जा रहा है, इस फोटो पर लिखा है 'ताजा सलाद'। वहीं इस तस्वीर को साझा कर इंडिगो ने लिखा 'सलाद जो फ्रेस परोसा जाएगा। जरा चखिए और इसे चखने के बाद आप सब भूल जाएंगे'।

इस पोस्ट के साझा किए जाने के बाद यूजर्स ने  इंडिगो  को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर्स ने कहा कि अगर आप भारतीयों से बात कर रहे हैं, तो यह किसी भी तरह से सलाद नहीं है- यह "पोहा" है। आप अभी तक "उपमा"/"पोहा" तैयार संस्करण पानी में उबाल कर बेचते थे। शायद यह संस्करण नींबू के रस के साथ ताजा तैयार पोहा है। यह सलाद नहीं है। इंडिगो  कृपया अपने तथ्यों को सही करें।

वहीं एक यूजर ने कहा कि आप जरूर धूम्रपान कर रहे हैं तभी पोहा नामक महाराष्ट्रीयन पसंदीदा व्यंजन का सलाद के रूप में अपमान कर रहे हैं। अब तक इस पोस्ट को 3 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 89 लोग लाइक किया है और कई लोगों ने कमेंट कर इंडिगो को ट्रोल किया है।    

बता दें अगस्त 2006 में इंडिगो की स्थापना हुई थी और आज इंडिगो  के 300 विमान हैं। इंडिगो की कुल गंतव्य संख्या 101 है जिसमें 75 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। दिसंबर 2022 तक 54.9% की बाजार हिस्सेदारी के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी यात्री एयरलाइन है।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो