लाइव न्यूज़ :

30 साल की जिद ने बना दिया अरबपति,1991 से हर बार एक ही नंबर पर आजमाया दाव

By वैशाली कुमारी | Updated: August 27, 2021 15:38 IST

इस व्यक्ति को अपने ऊपर इतना भरोसा था कि वो हर बार एक ही नंबर के सेट पर लॉटरी खेलता था। और ऐसा वो तीस सालों से कर रहा था। जानकार हैरान हो गए ना? 1991 से लेकर अबतक उसने तीस साल से एक ही नंबर सेट पर दांव खेला और आज अरबपति बन गया।

Open in App
ठळक मुद्दे61 वर्षीय इस शख्स ने जीते हुए रकम को नगद यानी कैश में लेने का फैसला किया हैवो इस रकम का एक हिस्सा परिवार के साथ खर्च करना चाहते हैं और कुछ पैसे दान भी करना चाहते हैं1991 से लेकर अबतक उसने तीस साल से एक ही नंबर सेट पर दांव खेला और आज अरबपति बन गया

आपने लॉटरी के बारे में सुना होगा, लॉटरी को किस्मत का खेल कहा जाता है। अगर किस्मत अच्छी है तो आप एक पल में करोड़पति बन सकते हैं वरना बार बार खेलने के बाद भी इंसान को हर बार नाकामी ही मिलती है।

लॉटरी और किस्मत का बहुत गहरा नाता है इसको जितने के लिए किस्मत का धनी होना बहुत जरूरी है, लेकिन अब आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी जिद के आगे बदल दी अपनी किस्मत।

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के मिशिगन निवासी एक ऐसे व्यक्ति की जिसने अपनी जिद के आगे अपनी किस्मत को बदला और आज अरबों का मालिक है। इस व्यक्ति को अपने ऊपर इतना भरोसा था कि वो हर बार एक ही नंबर के सेट पर लॉटरी खेलता था। और ऐसा वो तीस सालों से कर रहा था। जानकार हैरान हो गए ना? 1991 से लेकर अबतक उसने तीस साल से एक ही नंबर सेट पर दांव खेला और आज अरबपति बन गया।

18.41 मिलियन डॉलर का जीता जैकपॉट

इस व्यक्ति का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है, इस शख्स ने 18.41 मिलियन डॉलर की रकम जीती है जिसको भारतीय करेंसी में देखा जाए तो ये लगभग 1,36,48,77,818 के आसपास बैठती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स ने 31 जुलाई को 03-05-10-20-28-31 के सभी छह नंबरों का मिलान किया और सबसे बड़ी प्राइज जीती। शख्स ने प्रू डेनविले में के फ़ैमिली ई- जेड मार्ट से लॉटरी का टिकट खरीदा था।

नंबर बदलने का सोचा मगर फिर

इस शख्स ने बताया कि मैंने कई बार इस नंबर को बदलने के लिए सोचा मगर अंत में पुराने नंबर के साथ खेलने का फैसला किया। उसने बताया कि ड्रॉ की रात जब मैंने नंबर सेट को पहचान लिया तो दर्जनों बार अपना टिकट चेक किया और खुशी के मारे पागल हो गया था।

कैश में लेंगे 11.7 मिलियन डॉलर

61 वर्षीय इस शख्स ने जीते हुए रकम को नगद यानी कैश में लेने का फैसला किया है। वो इस रकम का एक हिस्सा परिवार के साथ खर्च करना चाहते हैं और कुछ पैसे दान भी करना चाहते हैं। वो कहते है मुझे अब भी विश्वाश नहीं हो रहा की मै अरबपति बन गया हूं।

टॅग्स :अमेरिकामनीइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो