लाइव न्यूज़ :

'हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है, इस देश में हर कोई हिंदू के रूप में पैदा हुआ', गुलाम नबी आजाद का यह कहते वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2023 08:58 IST

गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि "एक प्रमुख उदाहरण कश्मीर में देखा गया है, जहां 600 साल पहले लोगों के इस्लाम में परिवर्तित होने से पहले आबादी मुख्य रूप से कश्मीरी पंडितों की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआजाद ने कहते हैं कि इस्लाम लगभग 1,500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आए होंगे और मुगल सेना में सेवा की होगी। गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें पूर्व कांंग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद यह कहते देखे सुने जा सकते हैं कि इस देश में हर कोई हिंदू के रूप में पैदा हुआ है। गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि "इस्लाम लगभग 1,500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है। कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आए होंगे और मुगल सेना में सेवा की होगी। फिर, भारत में लोग हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हो गए।"

आजाद यहीं नहीं रुकते। वे आगे कहते हैं- "एक प्रमुख उदाहरण कश्मीर में देखा गया है, जहां 600 साल पहले लोगों के इस्लाम में परिवर्तित होने से पहले आबादी मुख्य रूप से कश्मीरी पंडितों की थी। यह मुझे इस बात की पुष्टि करने के लिए प्रेरित करता है कि सभी शुरू में हिंदू विरासत के साथ पैदा हुए हैं। चाहे हिंदू, मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, दलित हों , कश्मीरी, या गुज्जर, हम सभी इस मातृभूमि का हिस्सा हैं। हमारी जड़ें इस भूमि में हैं, और हम जीवन के बाद इसमें लौट आएंगे।''

गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल अगस्त में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस छोड़ दी थी। आजाद के जाने को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था। क्योंकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने ऐसा किया था। वहीं पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' भी 7 सितंबर को शुरू होने वाली थी। पार्टी को छोड़ते हुए आजाद काफी आलोचनात्म हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना में कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया था। 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?