लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर नीचे गिरा बुजुर्ग, RPF जवान के जान बचाने का वीडियो आया सामने, 20 घंटे में चार की बचाई गई जान

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2022 11:25 IST

आरपीएफ ( रेलवे सुरक्षा बल) ने अपने ट्विटर खाते से घटना का वीडियो साझा किया है। ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीव फुटेज में दो बुजुर्ग एक-दूसरे को पकड़े चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं जिसमें से एक फिसलकर नीचे गिर जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में दो बुजुर्ग साथ चढ़ने की कोशिश कर रहे थेचढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर जाता हैप्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएएफ का जवान ट्रेन की जंजीर खींचकर उसे रोकता है फिर बुजुर्ग को बाहर निकाला जाता है

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग के गिरने के बाद उसकी जान बचाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो को आरपीएफ ( रेलवे सुरक्षा बल) ने अपने ट्विटर खाते से साझा किया है। ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीव फुटेज में दो बुजुर्ग एक-दूसरे को पकड़े चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं।

दोनों साथ-साथ दौड़ा लगाते है जिसमें से एक बुजुर्ग ट्रेन की गेट पर लगे हैंडल को पकड़ जैसे ही चढ़ने की कोशिश करता है वह फिसल जाता है। उसके शरीर का कुछ हिस्सा प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाली जगह में समा जाता है। इस दौरान साथी बुजुर्ग उसको पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता है और बुजुर्ग नीचे गिर जाता है।

घटना को देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग दौड़ लगाते हैं। वहीं ड्यूटी पर तैनात आरपीएएफ जवान अंकुर तुरंत दौड़ लगाता है और ट्रेन में चढ़ जाता है। वह जंजीर खींचकर ट्रेन को रोकता है फिर नीचे गिरे बुजुर्ग को बाहर निकाला जाता है। आरपीएफ ने इसका वीडियो साझा करते हुए जवान की तारीफ की।

गौरतलब है कि आरपीएफ ने 20 घंटे के भीतर ट्रेन से फिसलकर नीचे गिरनेवाले ऐसे चार यात्रियों की जानें बचाई हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने इन सभी घटनाओं का अपने ट्विटर खाते से वीडियो भी साझा किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में चढ़ने की कोशिश ना करें। भारतीय रेलवे भी अक्सर ऐसी घटनाओं के वीडियो साझा करते हुए यात्रियों से सुरक्षा की अपील करता रहता है।

टॅग्स :ग्वालियरRPF
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

भारतमध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवग्रह मंदिर में भगदड़ में महिला की मौत, छह घायल

क्राइम अलर्ट4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

भारतसह-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान भरने से पहले ग्वालियर में रह रहीं दादी को आखिरी संदेश ‘गुड मॉर्निंग’ भेजा था?

क्राइम अलर्टमुर्गा और मछली को लेकर झगड़ा, वकील की थाने में कुटाई, थाना प्रभारी और 5 सिपाही लाइन हाजिर,  घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो